NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करणी सेना का बॉलीवुड से भी रहा नाता, इन फिल्मों का कर चुकी कड़ा विरोध
    अगली खबर
    करणी सेना का बॉलीवुड से भी रहा नाता, इन फिल्मों का कर चुकी कड़ा विरोध
    करणी सेना ने इन फिल्मों पर मचाया बवाल

    करणी सेना का बॉलीवुड से भी रहा नाता, इन फिल्मों का कर चुकी कड़ा विरोध

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 06, 2023
    06:23 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान की राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अक्सर चर्चा में रहती है। खासकर, करणी सेना और बॉलीवुड के बीच विवादों ने रह-रहकर सुर्खियां बटोरी हैं।

    फिल्मों में ऐतिहासिक तत्वों के छेड़छाड़ के आरोप में यह संगठन कई फिल्मों का विरोध कर चुका है। कई बार इस विरोध ने हिंसक रूप भी ले लिया था।

    'पद्मावत' के खिलाफ सेना के प्रदर्शन ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं।

    आइए, नजर डालते हैं उन फिल्मों पर, जिन्होंने करणी सेना के विरोध का सामना किया।

    #1

    'पृथ्वीराज' 

    साल 2022 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' का करणी सेना ने विरोध किया था।

    करणी सेना ने फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए इसकी रिलीज पर रोक की मांग की थी। हालांकि, फिल्म देखने के बाद, कुछ बदलावों की सलाह के साथ वे फिल्म की रिलीज के लिए मान गए थे।

    फिल्म का नाम पहले 'पृथ्वीराज' था, जिसे करणी सेना की सलाह के बाद 'सम्राट पृथ्वीराज' कर दिया गया था।

    #2

    'लक्ष्मी' 

    अक्षय की ही फिल्म 'लक्ष्मी' पर भी करणी सेना ने आपत्ति दर्ज कराई थी। दरअसल, पहले इस फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बम' था।

    करणी सेना का आरोप था कि फिल्म का यह नाम हिंदू देवी मां लक्ष्मी के प्रति अपमाजनक था। इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।

    करणी सेना ने इसके लिए फिल्म निर्माताओं को नोटिस भेजा था, जिसके बाद फिल्म का नाम बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया गया था।

    #3

    'जोधा अकबर'

    2008 में आई आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'जोधा अकबर' का जमकर विरोध किया गया था। करणी सेना के विरोध के चलते यह फिल्म राजस्थान में रिलीज नहीं की गई थी।

    करणी सेना ने गोवारिकर पर फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

    फिल्म में अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधा के प्रेम पर करणी सेना को आपत्ति थी। करणी सेना का दावा था कि जोधा बाई अकबर की पत्नी नहीं थीं।

    #4

    'वीर' 

    सलमान खान की फिल्म 'वीर' के खिलाफ भी करणी सेना ने जमकर हंगामा किया था। फिल्म के विरोध में सेना के कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघरों में तोड़फोड़ भी की थी। विरोध में फिल्म के पोस्टर भी फाड़े गए थे।

    करणी सेना का आरोप था कि फिल्म के कुछ दृश्य उनके समुदाय की छवि खराब करने वाले हैं।

    यह फिल्म दो समुदायों की आपसी रंजिश और उनके बीच पनपने वाली एक प्रेमकहानी पर आधारित थी।

    #5

    'पद्मावत'

    करणी सेना का फिल्म 'पद्मावत' के लिए विरोध देशभर में सुर्खियों में रहा था।

    फिल्म की शूटिंग के दौरान ही करणी सेना ने सेट पर खूब हंगामा किया था। सेट पर संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी की गई थी। फिल्म की रिलीज से पहले देश के अलग-अलग जगहों पर करणी सेना ने तोड़फोड़ मचाई।

    विरोध के बाद फिल्म का नाम 'पद्मावती' से 'पद्मावत' किया गया था।

    फिल्म के शुरुआती शो काफी सुरक्षा इंतजाम के साथ चलाए गए थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    करणी सेना को राजपूत समाज का एक संगठन है। राजपूतों से संबंधित मुद्दों में यह संगठन जोर-शोर से आवाज उठाता है। इसकी स्थापना 2006 में लोकेंद्र सिंह कालवी ने की थी। आपसी मतभेदों के बाद ये संगठन विभिन्न धड़ों में बंट गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करणी सेना
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    करणी सेना

    'मणिकर्णिका' को करणी सेना की धमकी पर बोली कंगना, 'मैं भी राजपूत हूं, बर्बाद कर दूंगी' दीपिका पादुकोण
    पिता और बहन कांग्रेस में शामिल, रविंद्र जडेजा ने किया पत्नी और भाजपा का समर्थन रविंद्र जडेजा
    कुश के वंशजों के दावे के बाद करणी सेना प्रमुख ने कहा- मैं लव का वंशज जयपुर
    मध्य प्रदेश: शराब की बुराई करते-करते राजाओं पर विवादित टिप्पणी कर बैठे कांग्रेस विधायक, देखें वीडियो मध्य प्रदेश

    बॉलीवुड समाचार

    'एनिमल' से पहले इन फिल्मों ने भी पहले दिन कमाए 100 करोड़ रुपये एनिमल फिल्म
    'एनिमल': आलिया भट्ट ने रणबीर के लिए लिखा प्यारा संदेश, नीतू को याद आए ऋषि कपूर आलिया भट्ट
    कैटरीना कैफ ने बताया, फिल्में चुनते समय सबसे ज्यादा किस बात का रखती हैं ध्यान कैटरीना कैफ
     #AskSRK के जरिए फिर अपने प्रशंसकों से जुड़े शाहरुख खान, बताए सफलता के सही मायने शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025