NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: चेतन भगत के उपन्यासों पर आधारित लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्में
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: चेतन भगत के उपन्यासों पर आधारित लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्में
    चेतन भगत के उपन्यासों पर आधारित फिल्में

    जन्मदिन विशेष: चेतन भगत के उपन्यासों पर आधारित लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 22, 2023
    07:55 am

    क्या है खबर?

    चेतन भगत युवाओं के पसंदीदा भारतीय लेखकों में से एक हैं।

    उनकी कहानियां अपने रोमांस, संघर्ष और प्रेरणा के कारण युवाओं में लोकप्रिय हैं।

    यूं तो चेतन एक लेखक हैं, लेकिन वह सिने प्रेमियों के बीच ज्यादा लोकप्रिय हैं। इसकी वजह है, उनके उपन्यासों पर बनी फिल्में।

    बॉलीवुड की कई लोकप्रिय फिल्में चेतन के उपन्यासों पर आधारित हैं।

    22 अप्रैल को चेतन अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए, नजर डालते हैं लेखक के उपन्यास पर आधारित बॉलीवुड फिल्मों पर।

    #1 

    '3 इडियट्स'

    '3 इडियट्स' 2009 में आई थी।

    फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर शरमन जोशी, आर माधवन जैसे सितारे नजर आए थे।

    यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जो छात्रों को अपने पैशन के हिसाब से करियर चुनने के लिए प्रेरित करती है।

    फिल्म किताबी ज्ञान से ज्यादा व्यावहारिक ज्ञान के महत्व को समझाती है।

    यह फिल्म चेतन भगत की किताब 'फाइव पॉइंट समवन' से प्रेरित थी।

    लेखक और निर्माताओं में क्रेडिट के लिए काफी झगड़ा भी हुआ था।

    #2

    'काई पो छे'

    फिल्म 'काई पो छे' के जरिए सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड मे अपनी शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था।

    2013 में आई यह फिल्म तीन युवाओं पर आधारित थी। इसमें सुशांत का किरदार खेलों में रुझान रखने वाले एक युवा का है।

    यह फिल्म चेतन के उपन्यास 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित थी।

    यह चेतन का तीसरा उपन्यास था जो कि 2008 में प्रकाशित हुआ था।

    #3

    '2 स्टेट्स'

    '2 स्टेट्स' एक पंजाबी लड़के और तमिल लड़की की लव स्टोरी है। जाहिर है, फिल्म में आपको इन दोनों राज्यों के दृश्य तो दिखते ही हैं, यहां की संस्कृति और खानपान से भी रूबरू होते हैं।

    2014 में आई इस फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे।

    फिल्म चेतन की किताब '2 स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माई मैरेज' पर आधारित है।

    यह किताब 2009 में प्रकाशित हुई थी और चेतन की लोकप्रिय उपन्यासों में शुमार है।

    #4

    'हाफ गर्लफ्रेंड'

    'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी।

    मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के रोमांटिक गाने काफी पसंद किए गए थे।

    फिल्म चेतन की किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है।

    2014 में आया यह उपन्यास युवाओं और किशोरों में काफी लोकप्रिय हुआ था।

    यह एक बिहारी लड़के की कहानी है, जो अपने प्यार को पाने के लिए जिंदगी के तमाम उतार-चढ़ाव से गुजरता है।

    #5

    'हेलो'

    सलमान खान की यह फिल्म 2008 में आई थी।

    फिल्म में कैटरीना कैफ, शरमन जोशी, सोहेल खान और अमृता अरोड़ा भी नजर आए थे।

    अतुल अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म चेतन के उपन्यास 'वन नाइट एट कॉल सेंटर' पर आधारित थी।

    यह उपन्यास 2005 में प्रकाशित हुआ था।

    उपन्यास का प्लॉट एक कॉल सेंटर में काम करने वाले 6 लोगों पर आधारित था, जिन्हें एक दिन भगवान की तरफ से फोन आता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    चेतन भगत
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में छोटे से सफर में भी बनाई अलग पहचान तनुश्री दत्ता
    जन्मदिन विशेष: अलका याग्निक ने इन सुपरहिट गानों में दी काजोल को आवाज अलका याग्निक
    अलका याग्निक एक गाने के लिए लेती हैं लाखों रुपये, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन अलका याग्निक
    जन्मदिन विशेष: रानी मुखर्जी ही कर सकती थीं इन किरदारों के साथ इंसाफ रानी मुखर्जी

    चेतन भगत

    'नच बलिए 7' की प्रोडक्शन टीम ने प्रतियोगियों का किया था शोषण- चेतन भगत टीवी जगत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    कौन हैं इलियाना डिक्रूज के कथित बॉयफ्रेंड सेबस्टियन लॉरेंट मिशेल?  इलियाना डिक्रूज
    कंगना मानती थीं आमिर खान को सच्चा दोस्त, ऋतिक की वजह से आई रिश्ते में दरार कंगना रनौत
    वेब सीरीज 'जुबली' से चर्चा में आईं वामिका गब्बी कौन हैं? अमेजन प्राइम वीडियो
    क्या तमिल फिल्म 'वीरम' का रीमेक है 'किसी का भाई...'? निर्देशक फरहाद सामजी ने बताई सच्चाई किसी का भाई किसी की जान फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025