NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'देवदास' से लेकर '3 इडियट्स' तक, किताबों से प्रेरित है इन बॉलीवुड फिल्मों की कहानी
    अगली खबर
    'देवदास' से लेकर '3 इडियट्स' तक, किताबों से प्रेरित है इन बॉलीवुड फिल्मों की कहानी
    किताबों से ली गई इन बॉलीवुड फिल्मों की कहानी

    'देवदास' से लेकर '3 इडियट्स' तक, किताबों से प्रेरित है इन बॉलीवुड फिल्मों की कहानी

    लेखन मेघा
    Nov 05, 2023
    03:17 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में हर साल कई फिल्मों का निर्माण होता है। इनमें कुछ कहानियां काल्पनिक होती हैं तो कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित होती है।

    इसी तरह कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं, जिनकी कहानी किसी किताब से ली जाती है और वो दर्शकों को भी खूब पसंद आती है।

    आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी उपन्यास पर बनी और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रहीं।

    #1

    'देवदास'

    संजय लीला भंसाली की 2002 में आई फिल्म 'देवदास' उनकी बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे।

    देवदास (शाहरुख) और पारो (ऐश्वर्या) की इस प्रेम कहानी को शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के इसी नाम से लिखे गए उपन्यास से लिया गया था।

    फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी।

    इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

    #2

    'काई पो चे'

    अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो चे' 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से सुशांत सिंह राजपूत ने बड़े पर्दे पर कदम रखा था और उनके साथ राजकुमार राव और अमित साध शामिल थे।

    यह 3 दोस्तों की कहानी है, जो क्रिकेट अकादमी की शुरुआत करते हैं। हालांकि, भूकंप और सांप्रदायिक दंगे उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मचा देते हैं।

    नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस फिल्म की कहानी चेतन भगत के उपन्यास '3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' से ली गई थी।

    #3

    'मकबूल'

    इरफान खान और तब्बू अभिनीत फिल्म 'मकबूल' 2003 में रिलीज हुई थी, जिसके निर्देशन की कमान विशाल भारद्वाज ने संभाली थी।

    फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड पर आधारित थी, जिसमें डॉन के गुर्गे (इराफन) को उसके मालिक की प्रेमिका (तब्बू) से प्यार हो जाता है।

    विलियम शेक्सपियर के उपन्यास 'मैकबेथ' से ली गई इस कहानी को दर्शकों ने पसंद किया तो इसमें पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह और पीयूष मिश्रा भी नजर आए थे।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #4

    'ओमकारा'

    विशाल की फिल्म 'ओमकारा' 2006 में आई थी, जिसकी कहानी उन्होंने शेक्सपियर के उपन्यास 'ओथेलो' से ली थी।

    फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इसकी कहानी, पटकथा और कलाकारों के प्रदर्शन को काफी पसंद किया गया था।

    फिल्म में करीना कपूर, सैफ अली खान, अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, बिपाशा बसु और कोंकणा सेन जैसे शानदार कलाकार शामिल थे।

    MX प्लेयर पर मौजूद इस फिल्म के लिए विशाल को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

    #5

    '3 इडियट्स'

    राजकुमार हिरानी की बेहतरीन फिल्मों में शुमार '3 इडियट्स' को दर्शक आज भी पसंद करते हैं। इस फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन मुख्य भूमिका में थे।

    चेतन की किताब 'फाइव प्वाइंट समवन' पर आधारित इस फिल्म में कॉलेज की पढ़ाई और करियर को लेकर तनाव झेल रहे बच्चों के साथ कॉमेडी को बखूबी तरह से फिल्माया गया था।

    अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया था

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    शाहरुख खान

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख के सबसे बड़े फैन क्लब का ऐलान, 4 दिन मनेगा अभिनेता के जन्मदिन का जश्न शाहरुख खान
    'तेजस' ने तोड़ा दम, नहीं बिका 1 भी टिकट; देशभर में रद्द हुए शो कंगना रनौत
    उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, ई-मेल पर लिखा- चौराहे पर गोली मारेंगे उर्फी जावेद
    सनी और बॉबी से पहले 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं भाई-बहन की ये लोकप्रिय जोड़ियां कॉफी विद करण

    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस: 100 करोड़ रुपये कमाने की ओर बढ़ रही 'फुकरे 3', बाकी फिल्मों का हाल-बेहाल  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    प्रभास से लेकर अभिषेक तक, इन सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट को हैकर्स ने बनाया निशाना प्रभास
    अजित की फिल्म 'विदा मुयार्ची' के कला निर्देशक मिलन का दिल का दौरा पड़ने से निधन दक्षिण भारतीय सिनेमा
    उर्मिला मातोंडकर ने की वेतन समानता पर बात, कहा- काम के हिसाब से ही हो भुगतान उर्मिला मातोंडकर

    शाहरुख खान

    बॉक्स ऑफिस: 'मिशन रानीगंज' की कमाई में जबरदस्त उछाल, जानिए कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा महाराष्ट्र सरकार
    बॉक्स ऑफिस: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की कमाई रिलीज के पांचवें सप्ताह में भी जारी जवान फिल्म
    आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली से सीखी हिम्मत, बोलीं- शाहरुख खान ने सिखाया व्यवहार आलिया भट्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025