NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एआर रहमान से शर्मिला टैगोर तक, इन सितारों ने हिंदू धर्म छोड़ अपनाया इस्लाम
    अगली खबर
    एआर रहमान से शर्मिला टैगोर तक, इन सितारों ने हिंदू धर्म छोड़ अपनाया इस्लाम
    किन-किन सितारों ने बदला धर्म?

    एआर रहमान से शर्मिला टैगोर तक, इन सितारों ने हिंदू धर्म छोड़ अपनाया इस्लाम

    लेखन पलक
    Jun 09, 2024
    01:49 pm

    क्या है खबर?

    भारत में कई धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और सभी अपने-अपने धर्म से बेहद प्यार करते हैं।

    हालांकि, बहुत से ऐसे भी होते हैं, जो हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाते हैं। इनमें बहुत से बॉलीवुड सितारों का नाम भी शामिल है।

    जी हां, किसी ने प्यार की खातिर धर्म परिवर्तन किया तो कोई इस्लाम से प्रभावित होकर ऐसा करने पर मजबूर हुआ।

    आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम अपनाया।

    #1 और #2

    एआर रहमान और शर्मिला टैगोर

    एआर रहमान की सर्वश्रेष्ठ भारतीय संगीतकारों में से एक हैं। उनके लिए दीवानगी भारत ही नहीं, दुनियाभर में देखने को मिलती है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते होंगे कि रहमान का असली नाम दिलीप कुमार था। उन्होंने अपने पिता के निधन के बाद 23 वर्ष की आयु में इस्लाम अपनाया था।

    शर्मिला टैगोर भी हिंदू थीं, लेकिन उन्हें क्रिकेटर मंसूल अली खान पटौदी से प्यार हुआ। निकाह से पहले शर्मिला ने अपना धर्म हिंदू से इस्लाम में परिवर्तित किया था।

    #3 और #4

    धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

    बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और 'ड्रीम गर्ल' कही जाने वाली हेमा मालिनी का नाम भी इस सूची में शुमार है।

    दोनों का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था, लेकिन अपने प्यार को मुकम्मल बनाने के लिए उन्हें इस्लाम अपनाना पड़ा।

    दरअसल, धर्मेंद्र बॉलीवुड में आने से पहले ही शादीशुदा थे, लेकिन उन्हें हेमा से प्यार हो गया। अभिनेता की पहली पत्नी ने उन्हें तलाक देने से मना किया तो एक-दूसरे से शादी करने के लिए दोनों ने मुस्लिम धर्म अपना लिया।

    #5 और #6

    राखी सावंत और दिव्या भारती

    इंडस्ट्री में 'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर राखी सावंत का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था। हालांकि, अपने पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी के प्यार में पड़ने के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था।

    दिव्या भारती को शूटिंग के दौरान निर्माता साजिद नाडियाडवाला से प्यार हो गया था। ऐसे में अपने प्यार को पाने के लिए दिव्या ने सिर्फ 19 साल की उम्र में इस्लाम धर्म अपनाया था। उन्होंने सना बनकर साजिद से निकाह किया था।

    #7  

    अमृता सिंह

    बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान ने एक नहीं बल्कि दो बार शादी रचाई है। अभिनेता ने पहली बार अभिनेत्री अमृता सिंह से निकाह किया था।

    अमृता का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था। हालांकि, उन्हें अपने से 10 साल छोटे सैफ संग घर बसाने के लिए अपना धर्म छोड़ इस्लाम अपनाना पड़ा।

    बता दें, सैफ का परिवार उनके रिश्ते से खुश नहीं क्योंकि दोनों की उम्र में काफी फासला था। ऐसे में इन्होंने गुपचुप निकाह किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शर्मिला टैगोर
    एआर रहमान
    दिव्या भारती
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    शर्मिला टैगोर

    #BirthdaySpecial: शादी के लिए बदलना पड़ा था शर्मिला टैगोर को धर्म, बनी आयशा सुल्तान सेलिब्रिटी गॉसिप
    800 करोड़ रुपये का है सैफ का पटौदी पैलेस, देखिए 150 कमरों के महल की खूबसूरती बॉलीवुड समाचार
    बनने जा रहा है 'चुपके चुपके' का रीमेक, अहम रोल निभाएंगे राजकुमार राव अमिताभ बच्चन
    बॉलीवुड की इन फिल्मों में इस्तेमाल की गई थी बेहतरीन विंटेज कारें ऋतिक रोशन

    एआर रहमान

    'मसकली' के रीमिक्स वर्जन से खुश नहीं हैं एआर रहमान, बोले- ओरिजिनल गाने का लुत्फ उठाइए बॉलीवुड समाचार
    एआर रहमान बोले- 'बॉलीवुड गैंग फैला रहा है मेरे खिलाफ अफवाहें', कंगना रनौत ने जताई प्रतिक्रिया नेपोटिज्म
    ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी का छलका दर्द, बोले- बॉलीवुड ने नहीं दिया काम बॉलीवुड समाचार
    ईशान खट्टर की वॉर ड्रामा फिल्म 'पिप्पा' के लिए संगीत देंगे एआर रहमान ईशान खट्टर

    दिव्या भारती

    क्या आप जानते हैं? दिव्या को हटाकर आमिर ने 'डर' में कराई थी जूही की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    सिद्धू मूसेवाला की हत्या: रहस्य बनकर रह गई इन हस्तियों की मौत क्राइम समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    शर्मिन सहगल ने 'हीरामंडी' के लिए मिल रही आलोचनाओं पर दी प्रतिक्रिया, दर्शकों को बताया राजा संजय लीला भंसाली
    अनुराग कश्यप से जोया अख्तर तक, इन निर्देशकों ने अभिनय दिखाकर भी किया कमाल  करण जौहर
    वरुण धवन बने पिता, पत्नी नताशा दलाल ने दिया बेटी को जन्म वरुण धवन
    सैफ अली खान-अमृता सिंह ही नहीं, इन सितारों ने भी घर से भागकर रचाई शादी सैफ अली खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025