Loading...
भारत छोड़ विदेश में बस गए ये बॉलीवुड सितारे, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
अनुष्का-विराट से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, विदेश में रह रहे हैं ये बॉलीवुड सितारे

भारत छोड़ विदेश में बस गए ये बॉलीवुड सितारे, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Aug 20, 2026
11:33 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे भी हैं, जो भारत छोड़कर विदेश में बस गए हैं। किसी ने शादी के बाद दूसरे देश में रहना शुरू किया, तो किसी ने बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य को देखते हुए यह फैसला लिया। वहीं कुछ सितारों ने अपनी पसंद और अलग लाइफस्टाइल के चलते विदेश में बसना चुना। ऐसे में आइए जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में, जो लंबे समय से विदेश में रह रहे हैं।

#1 & #2

अनुष्का शर्मा और आर माधवन

अनुष्का शर्मा अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली और बच्चों के साथ लंदन में रहती हैं। उन्होंने यह कदम लाइमलाइट से दूर रहकर अपने बच्चों के साथ निजी जिंदगी बिताने के लिए उठाया है।

आर माधवन ने कुछ समय पहले खुद खुलासा किया था कि वह दुबई में बस गए हैं। उन्होंने यह कदम अपने बेटे वेदांत की स्विमिंग अभ्यास की वजह से उठाया है। हालांकि, वो फिल्म की शूटिंग की वजह से भारत आते रहते हैं।

#3 & #4

प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा

प्रियंका चोपड़ा, गायक निक जोनस से शादी के बाद से अमेरिका में रह रही हैं। वह अपने पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ वहां रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए अक्सर वहां की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

प्रीति जिंटा भी शादी के बाद अमेरिका में बस गई थीं। वह अपने पति और बच्चों के साथ वहां रहती हैं। हालांकि, काम की वजह से उनका भारत आना-जाना लगा रहता है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 संजय दत्त

इस सूची में संजय दत्त का नाम भी शामिल है। संजय का परिवार लंबे समय से दुबई में रह रहा है। उन्हेंने बच्चों की पढ़ाई के लिए यह फैसला लिया है। हालांकि, शूटिंग या अन्य काम के सिलसिले में संजय अक्सर भारत आते रहते हैं।

ADVERTISEMENT