Page Loader
इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं बॉलीवुड की ये जोड़ियां

इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं बॉलीवुड की ये जोड़ियां

Jan 03, 2020
05:14 pm

क्या है खबर?

बीते साल में कई बॉलीवुड हस्तियों ने शादियां रचाई। अब साल 2020 पर नजर डाले तो कई मशहूर हस्तियां शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। इनमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर और वरुण धवन और नताशा दलाल आदि शामिल हैं। आइये, जानते हैं कि इन जोड़ियों की शादी की शहनाई कब बज सकती है।

#1

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द करने वाले हैं शादी

बाॅलीवुड की हाॅट जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कुछ समय पहले दोनों की शादी का फेक कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पर आलिया का मां सोनी राजदान ने सफाई दी थी। शादी को लेकर जब आलिया से पूछा गया था तो उन्होंने इस सवाल को हंसते हुए टाल दिया था। जानकारी के अनुसार, इनकी शादी फ्रांस में होंगी। इसमें दोनों के बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे।

#2

अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से करेंगे शादी

अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स चर्चा में है। कुछ समय पहले गैब्रिएला अर्जुन के बच्चे की मां बनी थीं। अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई। बाद में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक यह जोड़ी भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती है। दोनों इन दिनों बच्चे के पालन-पोषण के साथ शादी की तैयारियां भी कर रहे हैं।

#3

एक-दूजे के होंगे शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर काफी समय से रिलेशन में होने के कारण चर्चा में हैं। दोनों अकसर एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखे जाते हैं। खबर है कि यह जोड़ी भी इस साल शादी कर सकती है। फरहान और शिबानी की शादी की चर्चा पिछले साल भी उठी थी, लेकिन दोनों ने इसे अफवाह बताया था। अगर शिबानी की बात की जाए तो फरहान के बच्चों के साथ उनकी अच्छी बाॅन्डिंग हो गई है।

#4

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द ही शादी करने वाले हैं। ये दोनों लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनकी शादी को लेकर फैंस भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। मलाइका ने एक इंटरव्यू में बताया कि दोनों पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था, "हर कोई फिर से प्यार में होना चाहता है। एक रिश्ते में होना चाहता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे चारों ओर लोग क्या कहते हैं।"

#5

वरुण धवन और नताशा दलाल

बाॅलीवुड स्टार दीपिका-रणवीर और प्रियका-निक की शादी के बाद वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की चर्चा तेज हो गई थी। इन दोनों की जाेड़ी भी अकसर सुर्खियों में रहती है। दोनों की सगाई दो साल पहले हो चुकी है और यह कपल इस साल शादी कर सकता है। वरुण के पिता डेविड धवन ने भी इनकी शादी को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद माना गया कि दोनों जल्द ही सात फेरे ले सकते हैं।