NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणबीर कपूर, संजय दत्त समेत ये बॉलीवुड सितारे नशे की लत को दे चुके हैं मात
    अगली खबर
    रणबीर कपूर, संजय दत्त समेत ये बॉलीवुड सितारे नशे की लत को दे चुके हैं मात
    नशे का शिकार हो गए थे ये सितारे

    रणबीर कपूर, संजय दत्त समेत ये बॉलीवुड सितारे नशे की लत को दे चुके हैं मात

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 29, 2023
    02:55 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड और संगीत जगत से अक्सर नशे को जोड़कर देखा जाता है। सोशल मीडिया पर सितारों को इसके लिए काफी ट्रोल भी किया जाता है और उन पर ऐसी चीजों को बढ़ावा देने का भी आरोप लगता है।

    कई बॉलीवुड सितारे नशे की लत का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, उन्होंने खुद को इससे निकालने का फैसला लिया और इसका मुकाबला किया।

    जानते हैं उन सितारों के बारे में जो नशे की लत से लड़ चुके हैं।

    #1

    संजय दत्त

    एक वक्त था जब संजय दत्त बुरी तरह से नशे की चपेट में थे।

    संजय ने कॉलेज के दिनों में नशे का सेवन किया। इसके बाद उन्हें इसकी लत लग गई थी। हालत खराब हुई तो पिता सुनील दत्त ने अमेरिका के एक रिहैब सेंटर में उनको दाखिल कराया।

    संजय ने खुलासा किया था कि वहां जब उन्हें ड्रग्स की सूची दी गई तो उन्होंने सब पर टिक लगाया। ऐसा कोई ड्रग नहीं था, जिसका उन्होंने सेवन नहीं किया था।

    #2

    रणबीर कपूर 

    रणबीर कपूर ने खुलासा किया था कि 15 साल की उम्र में ही उन्हें निकोटीन की लत लग गई थी। वह इसे कई बार छोड़ने की कोशिश करते थे, लेकिन कुछ ही महीनों में फिर से इसका सेवन करने लगते थे।

    उन्होंने इससे छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर की मदद ली थी। इसके लिए उनके कान में इंजेक्शन दिया गया था।

    फिल्म 'संजू' में संजय का किरदार निभाते हुए उन्हें डर था कि वह फिर नशे में न पड़ जाएं।

    #3

    हनी सिंह 

    2012-15 में हनी सिंह अपने करियर के श्रेष्ठ दौर से गुजर रहे थे। वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। उसी दौरान वह नशा करने लगे। उन्हें ड्रग्स की लत लग गई थी।

    इससे उन्हें बाइपोलर डिसॉर्डर हो गया। उन्हें काफी गंभीर लक्षण आने लगे। 7 साल तक उन्होंने इलाज कराया और लाइमलाइट से दूर रहे। इस दौरान 5 साल तक उन्होंने टीवी और फोन का इस्तेमाल नहीं किया।

    हनी की बीमारी पर डॉक्युमेंट्री भी बन रही है।

    #4

    प्रतीक बब्बर 

    प्रतीक बब्बर ने मीडिया से बातचीत में ड्रग्स से अपने संघर्ष के बारे में खुलासा किया था।

    उन्होंने कहा था, "मेरी जिंदगी का एक हिस्सा था, जिसके बारे में कोई नहीं जानता था। इतने सालों तक प्रशंसकों ने मेरी एक छवि देखी। उन्हें लगता था कि मैं एक अभिनेता हूं, खुश हूं। ऐसा नहीं था, मैं खुश नहीं था, मैं खुद के साथ अच्छा नहीं कर रहा था। मुझे गहरी लत लग गई थी।"

    #5

    फरदीन खान 

    2001 में फरदीन खान को गैर कानूनी तरीके से ड्रग रखने के लिए गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्होंने भी पेशेवर मदद लेकर इससे छुटकारा पाया था।

    एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "कोई भी चीज, जो आपके दिमाग पर असर डालती है, चाहे नारकोटिक्स या शराब या दवाई, वो आपको निर्भर बना देती है। इससे पहले हम ये समझते हैं, ये हमें गहरे अंधेरे में ले जाती है। कृपया खुद को इस बारे में जागरूक बनाएं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    संजय दत्त
    रणबीर कपूर
    फरदीन खान

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    चंद्रचूड़ ने सोशल मीडिया पर खोली सलमान के दावे की पोल?  बताया- मैं बेरोजगार नहीं था सलमान खान
    संजय मिश्रा की पत्नी का इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट हैक, अभिनेता ने लगाई मदद की गुहार संजय मिश्रा
    आमिर को थी भाई का करियर बनाने की चिंता, काजोल ने दिखाया ठेंगा; निर्देशक का खुलासा काजोल
    अनु मलिक का झूठ सामने लाए सोनू, बोले- काम न मांग ले, इसलिए नौटंकी करते थे सोनू निगम

    संजय दत्त

    'वेलकम 3' के लिए अक्षय कुमार ने 'मुन्ना भाई' और 'सर्किट' से मिलाया हाथ वेलकम 3
    फिल्म 'हेरा फेरी 3' का हिस्सा बने संजय दत्त, निभाएंगे यह किरदार  अक्षय कुमार
    शाहरुख खान की 'जवान' में कैमियो करेंगे संजय दत्त, जल्द शुरू होगी शूटिंग शाहरुख खान
    'हेरा फेरी 3' में संजय दत्त निभाएंगे नेत्रहीन डॉन की भूमिका, अभिनेता ने की पुष्टि हेरा फेरी 3 फिल्म

    रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए 70 करोड़ रुपये, जानिए बाकी कलाकारों की फीस बॉलीवुड समाचार
    नितेश तिवारी की 'रामायण' का इंतजार कर रहे ओम राउत, कहा- मैं काफी उत्साहित हूं  ओम राउत
    रश्मिका मंदाना ने खत्म की 'एनिमल' की शूटिंग, साझा किया नोट  रश्मिका मंदाना
    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के लिए अब करना होगा लंबा इंतजार, जानिए क्यों टली रिलीज एनिमल फिल्म

    फरदीन खान

    रितेश देशमुख और फरदीन खान अभिनीत फिल्म 'विस्फोट' की शूटिंग शुरू बॉलीवुड समाचार
    रितेश देशमुख और फरदीन खान की फिल्म 'विस्फोट' में शामिल हुईं क्रिस्टल डिसूजा रितेश देशमुख
    'नो एंट्री' के सीक्वल में ट्रिपल रोल में दिखेंगे सलमान, अनिल और फरदीन खान सलमान खान
    सलमान अभिनीत 'नो एंट्री' के सीक्वल में नहीं हुई डेजी शाह की एंट्री सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025