NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'कल हो ना हो' से 'कॉकटेल' तक, OTT पर देखिए लव ट्राएंगल पर बनीं ये फिल्में 
    अगली खबर
    'कल हो ना हो' से 'कॉकटेल' तक, OTT पर देखिए लव ट्राएंगल पर बनीं ये फिल्में 
    OTT पर उठाएं इन फिल्मों का लुत्फ

    'कल हो ना हो' से 'कॉकटेल' तक, OTT पर देखिए लव ट्राएंगल पर बनीं ये फिल्में 

    लेखन मेघा
    Mar 30, 2024
    02:36 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की मसालेदार फिल्मों को देखना दर्शक काफी पसंद करते हैं। रोमांस और एक्शन के साथ खूब सारा ड्रामा हो तो और भी मजा आता है।

    साथ ही हर साल कई शानदार प्रेम कहानियां भी दर्शकों के बीच आती हैं, लेकिन कई बार उनमें लव ट्राएंगल का तड़का भी जोड़ा जाता है।

    ऐसी फिल्में न सिर्फ दर्शकों को पसंद आती हैं, बल्कि अक्सर अच्छा प्रदर्शन करने में भी सफल रहती हैं।

    आइए ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जानें।

    #1 और #2

    'कल हो ना हो' और 'देवदास'

    शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान की फिल्म 'कल हो ना हो' की कहानी आज भी दिल को छू जाती है। इसमें दिखाया है कि अमन और नैना को एक-दूसरे प्यार है, लेकिन अमन मरने वाला है। ऐसे में वह रोहित से नैना की शादी कराता है। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    'देवदास' भी 3 लोगों की कहानी है। इसमें शाहरुख 'देवदास', ऐश्वर्या राय 'पारो' और माधुरी दीक्षित 'चंद्रमुखी' बनी थीं। यह फिल्म जियो सिनेमा पर है।

    #3 और #4 

    'बर्फी' और 'कुछ कुछ होता है' 

    लव ट्राएंगल पर बनी फिल्मों की सूची में शाहरुख, काजोल और रानी मुखर्जी की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को कैसे भूला जा सकता है। इस फिल्म में दोनों अभिनेत्रियों को शाहरुख से प्यार हो जाता है।

    फिल्म 'बर्फी' में रणबीर कपूर ने बर्फी का किरदार निभाया था, जो बोल नहीं सकता है। उनकी जोड़ी ऑटिज्म से पीड़ित झिलमिल यानी प्रियंका चोपड़ा के साथ बनी थी, वहीं इलियाना डिक्रूज भी इसका हिस्सा थीं।

    ये दोनों फिल्में नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं।

    #5 और #6

    'कॉकटेल' और 'दोस्ताना'

    'कॉकटेल' 3 दोस्तों की कहानी है, जिसमें दोनों लड़कियां एक ही लड़के से प्यार करने लगती हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण शामिल थे। इस फिल्म को ZEE5 पर देख सकते हैं।

    प्रियंका, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म 'दोस्ताना' की कहानी बेहद दिलचस्प है। इसमें अभिषेक और जॉन का दिल प्रियंका पर आता है वो खुद को गे बताकर उसके साथ रहने लगते हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    #7 और #8

    'हम दिल दे चुके सनम' और 'धड़कन'

    'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या, सलमान खान और अजय देवगन शामिल थे। इसमें दिखाया था सलमान और ऐश्वर्या एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हालांकि, ऐश्वर्या के किरदार की शादी अजय से होती है। इसे MX प्लेयर पर देख सकते हैं।

    अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी की फिल्म 'धड़कन' भी आपको पसंद आएगी। इसमें शिल्पा का किरदार अपने प्रेमी (सुनील) को छोड़ माता-पिता की मर्जी के चलते अक्षय से शादी करता है। यह यूट्यूब पर मौजूद है।

    #9  और #10 

    'सिलसिला' और 'ताल'

    अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा अभिनीत फिल्म 'सिलसिला' ने लोगों का काफी मनोरंजन किया था। इसमें अमिताभ का किरदार अपनी पत्नी जया और गर्लफ्रेंड रेखा के बीच उलझ जाता है। यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है।

    सुभाष घई की फिल्म 'ताल' के गाने जिनते शानदार थे, उतनी ही शानदार इसकी कहानी भी थी। इसकी कहानी को ऐश्वर्या, अनिल कपूर और अक्षय खन्ना के इर्द-गिर्द बुना गया था। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो और ZEE5 पर देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    OTT प्लेटफॉर्म
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    शाहरुख खान

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    OTT प्लेटफॉर्म

    हॉलीवुड की इन शानदार फिल्मों का हिंदी में उठाएं लुत्फ, दिल जीत लेगी कहानी मनोरंजन
    'फ्रोजन' से लेकर 'फाइनडिंग नीमो' तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला देंगी ये एनिमेटेड फिल्में डिज्नी+ हॉटस्टार
    'डियर जिंदगी' से 'तमाशा' तक, मानसिक स्वास्थ्य जैसी गंभीर समस्याओं पर बात करती हैं ये फिल्में बॉलीवुड समाचार
    करिश्मा कपूर ने की OTT और पारंपरिक सिनेमा की तुलना, जानिए किसको बताया बेहतर करिश्मा कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: क्या है स्मर्फेट प्रिंसिपल? फिल्मों में पुरुष और महिला कलाकारों की संख्या से है कनेक्शन  करीना कपूर
    कमल हासन ने फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में अपनी भूमिका पर तोड़ी चुप्पी, किए ये खुलासे कमल हासन
    कंगना रनौत ने चुनावी मैदान में उतरने के बाद तोड़ी चुप्पी, जनता से किया ये वादा कंगना रनौत
    प्रीति जिंटा से मनीषा कोइराला तक, 90 के दशक की ये अभिनेत्रियां मचाएंगी पर्दे पर धमाल महिमा चौधरी

    मनोरंजन

    'दहन' से 'टाइपराइटर' तक, डराने के साथ भरपूर मनोरंजन करेंगी OTT पर मौजूद ये हॉरर सीरीज वेब सीरीज
    करीना कपूर साउथ में अपना सिक्का जमाने को तैयार, बोलीं- पहली बार ऐसा कुछ करूंगी करीना कपूर
    अमिताभ बच्चन की नहीं हुई एंजियोप्लास्टी, फर्जी खबरों पर परिवार ने जताई नाराजगी  अमिताभ बच्चन
    आर माधवन को स्टार किड्स से बेटे की तुलना नामंजूर, बोले- उसने अपना मुकाम खुद पाया आर माधवन

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने खोला खुद का पहला रेस्तरां, अंदर से दिखता है ऐसा  गौरी खान
    करण जौहर बोले- शाहरुख और काजोल के बिना कभी नहीं बनती 'माय नेम इज खान' करण जौहर
    क्या शाहरुख खान की वजह से पूर्व भारतीय नौसैनिक कतर से रिहा हुए? जानिए सच्चाई  बॉलीवुड समाचार
    गौरी खान बनीं रेस्तरां की मालकिन, इन बिजनेस से भी करती हैं कमाई; जानिए संपत्ति गौरी खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025