NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी दूसरे धर्म में रचाई शादी
    अगली खबर
    सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी दूसरे धर्म में रचाई शादी
    इन अभिनेत्रियों ने रचाई अलग धर्म में शादी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kareenakapoorkhan)

    सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी दूसरे धर्म में रचाई शादी

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 19, 2024
    08:51 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा खूब चर्चा में हैं और हों भी क्यों न, वो अभिनेता जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में जो बंधने वाली हैं।

    हालांकि, उनकी यह शादी इसलिए भी लोगों के बीच सुर्खियों में है, क्योंकि सोनाक्षी और जहीर दोनों अलग-अलग धर्मों से हैं।

    वैसे सोनाक्षी ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं, जो दूसरे धर्म में शादी कर रही हैं। उनसे पहले भी कई अभिनेत्रियां अलग धर्म में शादी कर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

    #1

    करीना कपूर

    करीना कपूर और सैफ अली खान ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था।

    सैफ जहां मुस्लिम धर्म से संबंध रखते हैं, वहीं करीना पंजाबी परिवार से नाता रखती हैं। ऐसे में दोनों की शादी से उन दिनों बॉलीवुड का बाजार गर्म था।

    अंतरधार्मिक शादी पर करीना कहती हैं, "सबसे अहम बात शादी का लुत्फ उठाना होता है, जो मैं उठा रही हूं। लिहाजा कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किस धर्म का पालन करता है।"

    #2

    जरीना वहाब

    जरीना वहाब का नाम भी उन अभिनेत्रियों में शुमार है, जिन्होंने प्यार के लिए धर्म की दीवार तोड़ दी। उन्होंने अभिनेता आदित्य पंचोली से 1986 में शादी की थी। इस स्टार कपल के 2 बच्चे भी हैं, जिनका नाम सना और सूरज है।

    साल 1986 में आदित्य फिल्म 'कलंक का टीका' के वक्त जरीना से मिले और इसी फिल्म के सेट पर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

    उसी साल आदित्य और जरीना शादी के बंधन में बंधे थे।

    #3

    स्वरा भास्कर 

    स्वरा भास्कर ने पिछले साल फरवरी में टि्वटर पर अपनी शादी की खबर दी थी और उनके पोस्ट ने सबको चौंका दिया था।

    अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपनी कोर्ट मैरिज की झलक प्रशंसकों को दिखाई थी।

    उन्होंने बताया था कि वह 6 जनवरी को राजनेता फहाद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी थीं। अपनी शादी का ऐलान करते हुए स्वरा ने फहाद के प्रति खुलकर अपने प्यार का इजहार किया था।

    #4

    ऋचा चड्ढा

    अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने 2022 में अभिनेता अली फजल से शादी की थी। दोनों ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

    पहले वे 2019 में शादी की योजना बना रहे थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते शादी टल गई थी। इसके बाद 4 अक्टूबर, 2022 को दोनों ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। हालांकि, अंतरधार्मिक शादी के कारण ऋचा को ट्रोलिंग का भी जमकर सामना करना पड़ा था।

    जानकारी

    अमृता सिंह और मलाइका अरोड़ा

    अमृता सिंह का संबंध सिख धर्म से है। उन्होंने 1991 में सैफ से शादी की और 13 साल बाद उनके राहें जुदा हो गईं। उधर मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से 1998 में शादी की और 19 साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनाक्षी सिन्हा
    जहीर इकबाल
    करीना कपूर
    स्वरा भास्कर

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़' का बनेगा सीक्वल? अभिनेत्री बोलीं- मैं इंतजार नहीं कर सकती  अमेजन प्राइम वीडियो
    आमिर खान से करण जौहर तक,  इन फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी बॉलीवुड समाचार
    सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की 'लुटेरा' को 10 साल पूरे, विक्रमादित्य मोटवानी ने लिखा नोट  रणवीर सिंह
    'हीरा मंडी': सोनाक्षी सिन्हा ने संजय लीला भंसाली की तारीफ में पढ़े कसीदे, कही ये बात  संजय लीला भंसाली

    जहीर इकबाल

    जहीर इकबाल के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा सेलिब्रिटी गॉसिप
    जहीर इकबाल ने प्रोड्यूसर मुदस्सर अजीज के साथ साइन की तीन फिल्मों की डील आगामी फिल्में
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को करेंगे शादी- रिपोर्ट  सोनाक्षी सिन्हा
    सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर इकबाल कौन हैं?  सोनाक्षी सिन्हा

    करीना कपूर

    रवीना टंडन से पहले इन कलाकारों ने काला कोट पहन कोर्टरूम में लड़ी इंसाफ की लड़ाई अमिताभ बच्चन
    फिल्म 'क्रू' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भरी ऊंची उड़ान, कमाए इतने करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'क्रू' ने दूसरे दिन भी की बढ़िया कमाई, महज 2 दिन में छाप लिए इतने करोड़  कृति सैनन
    'क्रू' से पहले हाल-फिलहाल में आईं इन महिला केंद्रित फिल्मों पर दर्शकों ने जमकर लुटाया प्यार आलिया भट्ट

    स्वरा भास्कर

    क्या 'वीरे दी वेडिंग' का बनने जा रहा सीक्वल? जानें सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    हैदराबाद एनकाउंटर: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक सितारों ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं बॉलीवुड समाचार
    #WebSeriesReview: निराश करती है स्वरा भास्कर की 'रसभरी', देखने से पहले पढ़ें रिव्यू बॉलीवुड समाचार
    कंगना के 'बी ग्रेड एक्ट्रेस' के बयान पर अब स्वरा और तापसी ने दिया ऐसा जवाब नेपोटिज्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025