Loading...
सलमान खान की फिल्म से इन अभिनेत्रियों ने किया था डेब्यू, कितनी हुईं सफल?
कितनी सफल हुईं सलमान के साथ डेब्यू करने वालीं अभिनेत्रियां (तस्वीर: इंंस्टाग्राम/@aslisona)

सलमान खान की फिल्म से इन अभिनेत्रियों ने किया था डेब्यू, कितनी हुईं सफल?

Apr 21, 2023
07:59 am

क्या है खबर?

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म अपनी बड़ी स्टारकास्ट को लेकर लंबे समय से चर्चा में थी। फिल्म में कई नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं। इस फिल्म से पलक तिवारी, विनाली भटनागर और शहनाज गिल जैसे कलाकारों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां सलमान की फिल्मों से डेब्यू कर चुकी हैं। आइए, नजर डालते हैं कितनी सफल हुईं ये अभिनेत्रियां।

#1

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में आई सलमान की फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

अपने डेब्यू के वक्त सोनाक्षी को दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी के रूप में पहचाना जाता था।

इस फिल्म के बाद उन्हें 'दबंग गर्ल' नाम से जाना जाने लगा।

सोनाक्षी अपनी फिल्मों और ऑफस्क्रीन उपस्थिति से अच्छी लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं।

आने वाले दिनों में वह 'हीरा मंडी', वेब सीरीज 'द क्रू' और 'दहाड़' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

#2 

जरीन खान  

जरीन खान ने भी 2010 में सलमान की फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में दस्तक दी थी।

पहली फिल्म में उनकी खूबसूरती ने सबका दिल जीता। उनके लुक की तुलना अकसर कैटरीना कैफ से होती रही।

जरीन 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 3', जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

हालांकि, बॉलीवुड से उन्हें लोकप्रियता और सफलता का ज्यादा स्वाद नहीं मिल सका।

वह पंजाबी और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं।

ADVERTISEMENT

#3

रवीना टंडन

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने 1991 में आई फिल्म 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसके बाद 90 के दशक में वह बड़े पर्दे पर छाई रहीं।

अपने ग्लैमरस अंदाज और डांस से उन्होंने युवाओं के दिलों पर राज किया।

अपने अभिनय के लिए वह राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।

बीते दिनों वह वेब सीरीज 'अरण्यक' को लेकर चर्चा में रहीं।

ADVERTISEMENT

#4

भूमिका चावला

2003 में आई फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान और भूमिका चावला की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

फिल्म में निर्जला के किरदार में भूमिका ने अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लिया था।

इसके बाद वह हिंदी फिल्मों में कम ही नजर आईं।

अब वह एक बार फिर से 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान के साथ नजर आई हैं।

इससे 'राधे' और 'निर्जला' के प्रशंसक बेहद खुश हैं।

#5

डेजी शाह

डेजी शाह ने अभिनय की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। वह कन्नड फिल्म 'भद्रा' और 'बॉडीगार्ड' में नजर आई थीं।

उनके करियर में अहम मोड़ 2014 में आया, जब वह सलमान के साथ फिल्म 'जय हो' में मुख्य भूमिका में दिखीं।

इसके बाद वह सलमान की फिल्म 'रेस 3' में भी नजर आई थीं। हालांकि, इस फिल्म के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।

अब वह फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल में सलमान के साथ नजर आएंगी।

ADVERTISEMENT