फिल्मी दुनिया की इन अभिनेत्रियों का फौज से है गहरा नाता, जानिए कैसे
क्या है खबर?
बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनका नाता देश की सेवा करने वाले सैन्य परिवारों से रहा है। इन सितारों के पिता भारतीय सेना में रहकर देश की रक्षा कर चुके हैं। इस खास सूची में प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुष्का शर्मा तक कई मशहूर नाम शामिल हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिनका आर्म्ड फोर्सेज से खास और भावनात्मक जुड़ाव रहा
#1 & #2
अनुष्का शर्मा और सुष्मिता सेन
अनुष्का शर्मा के पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा, भारतीय सेना में थे और 1991 में हुए कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे थे। वह अलग-अलग शहरों में पली-बढ़ीं और सेना के माहौल से उन्होंने अनुशासन और हिम्मत सिखी है।
सुष्मिता सेन के पिता, विंग कमांडर शुबीर सेन, एयर फोर्स में थे। उन्होंने एयर फोर्स स्कूल में पढ़ाई की और उनका कहना है कि उनके परिवार ने ही उन्हें मिस यूनिवर्स बनने और अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत दी थी।
#3 & #4
प्रीति जिंटा और रकुल प्रीत सिंह
प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा, एक आर्मी ऑफिसर थे। हालांकि, जब प्रीति महज 13 साल की थीं, तब एक कार हादसे में उनकी मौत हो गई थी, लेकिन आर्मी के मजबूत माहौल के किस्से वो अक्सर साझा करती रहती हैं।
रकुल प्रीत सिंह के पिता राजेंद्र सिंह, एक आर्मी ऑफिसर थे। उनका कहना है कि उनकी हिम्मत और आत्मविश्वास उन्हें आर्मी वाले माहौल में पले-बढ़े होने की वजह से मिली है।
जानकारी
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता दोनों ही आर्मी में डॉक्टर थे। उनके पिता डॉ. अशोक चोपड़ा, भारतीय सेना में काम करते थे। वह अक्सर बताती हैं कि कैसे एक जगह से दूसरी जगह जाने से उन्हें सीखने और आगे बढ़ने में मदद मिली।