NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर सिंह से आलिया भट्ट तक, इन कलाकारों ने साइन करने के बाद छोड़ी फिल्में
    अगली खबर
    रणवीर सिंह से आलिया भट्ट तक, इन कलाकारों ने साइन करने के बाद छोड़ी फिल्में
    बॉलीवुड के नामी कलाकारों ने क्यों छोड़ी फिल्में?

    रणवीर सिंह से आलिया भट्ट तक, इन कलाकारों ने साइन करने के बाद छोड़ी फिल्में

    लेखन पलक
    May 25, 2024
    07:19 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड कलाकारों की आगामी फिल्मों का उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में जब कोई कलाकार नई फिल्म साइन करता है तो उसके प्रशंसक सबसे ज्यादा खुश होते हैं।

    हालांकि, कई बार अलग-अलग मतभेदों के चलते कलाकार फिल्में साइन करने के बाद भी छोड़ देते हैं।

    हाल फिलहाल में भी बहुत से कलाकारों ने ऐसा किया है।

    आज हम आपको ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने साइनिंग अमाउंट लेने के बाद फिल्मों से किनारा किया।

    #1 और #2

    रणवीर सिंह और शाहिद कपूर

    बेहतरीन अभिनय से निर्माताओं की पहली पसंद बने रणवीर सिंह को लेकर खबर आई थी कि उन्हें 'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म में देखा जाएगा। हालांकि, ताजा खबरों के अनुसार रणवीर ने रचनात्मक मतभेदों के चलते फिल्म से किनारा कर लिया है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक अनीस बज्मी के साथ शाहिद कपूर ने एक फिल्म साइन की थी। हालांकि, निर्देशक के साथ कथित तौर पर हुई अनबन के बाद शाहिद ने फिल्म नहीं करने का फैसला किया।

    #3 और #4

    संजय दत्त और कार्तिक आर्यन

    'वेलकम टू द जंगल' में संजय दत्त की मौजूदगी को लेकर प्रशंसक रोमांचित थे। हालंकि, अभिनेता ने अनियोजित तरीके से शूटिंग के कारण फिल्म को छोड़ना चुना। इतना ही नहीं अभिनेता स्क्रिप्ट में हुए बदलावों से भी खुश नहीं थे।

    कार्तिक आर्यन और करण जौहर एक साथ फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाले थे। फिल्म को लेकर सबकुछ तय हो चुका था। हालांकि, रचनात्मक मतभेदों के कारण कार्तिक ने फिल्म छोड़ दी। इसमें जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में थीं।

    #5 और #6

    अनिल कपूर और करीना कपूर खान

    अनिल कपूर मल्टी स्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' का हिस्सा बनने वाले थे। हालांकि, उन्होंने इसे छोड़ दिया, क्योंकि वह कथित तौर पर निर्माताओं द्वारा उन्हें दी जा रही फीस से नाखुश थे। ऐसे में अभिनेता ने अपने पांव पीछे खींच लिए।

    करीना कपूर खान कथित तौर पर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपना आगाज करने वाली थीं। इसमें उन्हें यश की बहन की भूमिका निभानी थी। हालांकि, कम स्क्रीन टाइमिंग के चलते वह पीछे हट गईं।

    #7

    आलिया भट्ट

    अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए मशहूर आलिया भट्ट के पास फिल्मों की कमी नहीं है। वह आने वाले समय में कई फिल्मों में काम करती नजर आएंगी।

    इन्हीं में से एक रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' भी होने वाली थी। कथित तौर पर आलिया ने यह फिल्म साइन कर ली थी।

    हालांकि, अन्य व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं के कारण अभिनेत्री को नितेश तिवारी निर्देशित यह फिल्म छोड़नी पड़ी। इस फिल्म में आलिया को माता सीता का किरदार निभाना था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणवीर सिंह
    आलिया भट्ट
    अनिल कपूर
    करीना कपूर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO

    रणवीर सिंह

    'दिल धड़कने दो' में रणबीर कपूर के पिता बनने वाले थे अनिल कपूर एनिमल फिल्म
    'डॉन 3' का हिस्सा बन सकती हैं साला अली खान, रणवीर सिंह संग फिर जमेगी जोड़ी सारा अली खान
    'सिंघम अगेन' से सामने आया अर्जुन कपूर का जबरदस्त अवतार, विलेन बने आएंगे नजर सिंघम
    रणवीर सिंह बड़े पर्दे के 'शक्तिमान' बन मचाएंगे धमाल, बाहर आईं रिलीज समेत ये जानकारियां बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक, हॉलीवुड फिल्मों में खलनायिकी दिखा चुके ये सितारे प्रियंका चोपड़ा
    'पठान' से जुड़ी होगी आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की स्पाई फिल्म, शाहरुख खान फिर करेंगे धमाका शाहरुख खान
    संजय लीला भंसाली हीरोइनों को खूबसूरती से पेश करने में माहिर, दे चुके ये सशक्त नायिकाएं संजय लीला भंसाली
    रणबीर-सोनम से लेकर टाइगर-कृति तक, इन कलाकारों ने एक ही फिल्म से रखा बॉलीवुड में कदम सोनम कपूर

    अनिल कपूर

    'एनिमल': रणबीर की फिल्म का नया गाना 'पापा मेरी जान' जारी, सोनू निगम ने दी आवाज  एनिमल फिल्म
    रणबीर कपूर ने क्यों भरी 'एनिमल' के लिए हामी? बोले- सीट से उठने नहीं देगी फिल्म रणबीर कपूर
    'एनिमल' का ट्रेलर जारी, रोंगटे खड़े करता है खूंखार अवतार में रणबीर कपूर का खतरनाक एक्शन रणबीर कपूर
    सुब्रत रॉय पर बनेगी बायोपिक, अनिल कपूर और बोमन ईरानी को लेकर चल रहा विचार  बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर

    नेटफ्लिक्स ने खरीदे कृति सैनन, तब्बू और करीना कपूर की फिल्म 'क्रू' के OTT राइट्स कृति सैनन
    'क्रू' रिव्यू: करीना, तब्बू, कृति की तिकड़ी ने किया कमाल, राजेश कृष्णन निर्देशन में रहे अव्वल तब्बू
    रवीना टंडन से पहले इन कलाकारों ने काला कोट पहन कोर्टरूम में लड़ी इंसाफ की लड़ाई अमिताभ बच्चन
    फिल्म 'क्रू' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भरी ऊंची उड़ान, कमाए इतने करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025