राघव जुयाल से पहले, दक्षिण सिनेमा में खूंखार विलेन बनकर छाए ये बॉलीवुड अभिनेता
क्या है खबर?
बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा का नाता सालों पुराना रहा है। यहां के सितारें वहां, तो वहां के सितारे यहां की फिल्मों में काम करते आए हैं। सुपरस्टार नानी की हालिया रिलीज फिल्म 'द पैराडाइज' इसका ताजा उदाहरण है, जिसमें राघव जुयाल खलनायक बनकर तहलका मचाते नजर आए हैं। इससे पहले भी कई बॉलीवुड सितारों ने साउथ की फिल्मों में अपनी खलनायिका भूमिका दिखाई है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के नाम बताने जा रहे हैं।
#1 & #2
'सैफ अली खान' और 'इमरान हाशमी'
जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' (2024) में सैफ अली खान ने नकारात्मक किरदार 'भैरा' निभाकर अपने फैंस को चौंका दिया था। देखा जाए तो हिंदी फिल्मों में उनकी छवि किसी चॉकलेटी बॉय से कम नहीं रही, लेकिन साउथ में जाते ही उन्होंने अपना बिल्कुल अलग रूप दिखाया।
यहीं काम इमरान हाशमी ने 'दे कॉल हिम OG' (2025) में किया। हिंदी फिल्मों में रोमांटिक किरदार निभाने वाले अभिनेता ने पवन कल्याण अभिनीत इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है।
#3 & #4
'बॉबी देओल' और 'विवेक ओबेरॉय'
एक वक्त था जब हिंदी फिल्मों में बॉबी देओल की दीवानगी देखने लायक थी। सलमान खान अभिनीत 'रेस 3' से उन्होंने खलनायक बनकर सिनेमा में वापसी की।
उनका नकरात्मक अंदाज ऐसा मशहूर हुआ कि अब वह साउथ की फिल्मों में भी विलेन बन रहे हैं। 'जन नायगन' और 'कंगुवा' जैसी फिल्में इसका उदाहरण हैं।
विवेक ओबेरॉय को मलयालम फिल्म 'कड़ऊआ' और तमिल फिल्म 'विवेलम' में नकारात्मक भूमिका निभाकर दर्शकों से भर-भरकर तारीफें बटोरी हैं।
#5 & #6
'जैकी श्रॉफ' और 'संजय दत्त'
जैकी श्रॉफ उन सितारों में से हैं, जिन पर हर किरदार खूब जंचता है। अगर साउथ फिल्मों की बात करें, तो उन्होंने रजनीकांत की 'जेलर' (2023) में खलनायक वर्मन का किरदार निभाया था।
इससे पहले, प्रभास की फिल्म 'साहो' (2019) में वह विलेन रॉय का किरदार निभा चुके हैं।
यश की फिल्म 'KGF 2' (2022) में संजय दत्त ने खलनायक (अधीरा) का किरदार निभाकर तहलका मचा दिया था। वह विजय की फिल्म 'लियो' (2023) में भी विलेन बने दिखे थे।