Page Loader
सलमान खान से कंगना रनौत तक, इन सितारों को सार्वजनिक तौर पर पड़ा थप्पड़
जानिए किन सितारों को पड़ा जोरदार थप्पड़

सलमान खान से कंगना रनौत तक, इन सितारों को सार्वजनिक तौर पर पड़ा थप्पड़

लेखन पलक
Jun 17, 2024
07:54 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड कलाकार के प्रशंसकों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वे कलाकारों के लिए इतने दीवाने हैं कि वे उनकी पल-पल की खबर रखना चाहते हैं। जहां ये प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं, वहीं कई बार ये कलाकार अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाते हैं। कई बार उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है। कई बार सितारों को सरेआम थप्पड़ खाने पड़े हैं। चलिए जानते हैं।

#1

सलमान खान

सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ ही गुस्से के लिए पहचाने जाते हैं। सभी उनके गुस्से से डरते हैं, लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ था जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पार्टी में सलमान के साथ हिंसा हुई थी। अभिनेता को दिल्ली में एक प्राइवेट पार्टी में लड़की ने थप्पड़ मारा था। वह लड़की शराब के नशे में थी। उस लड़की ने सुष्मिता सेन, सोहेल खान जैसे सितारों को भी गालियां दी थीं।

#2

कंगना रनौत

कंगना रनौत को उनकी दो टूक बयानबाजी और तंज कसने के लिए पहचाना जाता है। वह अक्सर किसी ना किसी पर वार करती रहती हैं, लेकिन हाल ही में उन पर ही हमला हो गया। हिमाचल प्रदेश की मंडी से भाजपा सांसद बनकर पहली बार कंगना चंडीगढ़ हवाई अड्डे से दिल्ली जा रही थीं। हालांकि, हवाई अड्डे पर (CISF) महिला जवान ने उन्हें जोर से थप्पड़ मार दिया। दरअसल, कंगना ने किसानों और पंजाब को आतंक से जोड़ा था।

#3  

आदित्य नारायण  

गायक और होस्ट आदित्य नारायण अपने हसमुख स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं। यूं तो आदित्य विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन वह अक्सर इनमें फंस ही जाते है। आदित्य के साथ भी एक बार सार्वजनिक रूप से मारपीट हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य की बात से नाराज एक लड़की ने एक पब में सभी के बीच में उन्हें थप्पड़ मारा था। यह मामला खूब वायरल हुआ था।

#4 और #5

करण सिंह ग्रोवर और गौहर खान

करण सिंह ग्रोवर को भी लोगों के बीच जोरदार थप्पड़ पड़ा था। यह उन्हें उनकी पूर्व पत्नी जेनिफर विंगेट ने मारा था। जब जेनिफर को एहसास हुआ कि करण, बिपाशा बसु के साथ रिश्ते में हैं और उन्हें धोखा दे रहे हैं तो उन्होंने अभिनेता को सेट पर ही थप्पड़ जड़ दिया था। एक कार्यक्रम के दौरान गौहर खान को एक प्रशंसक ने सरेआम थप्पड़ मार दिया था। दरअसल, वह गौहर के शॉर्ट ड्रेस पहनने से नाराज था।