NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जवान' में शाहरुख से पहले इन सितारों ने एक ही फिल्म के लिए बदले कई लुक
    अगली खबर
    'जवान' में शाहरुख से पहले इन सितारों ने एक ही फिल्म के लिए बदले कई लुक
    बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने एक ही फिल्म के लिए अपनाए कई लुक

    'जवान' में शाहरुख से पहले इन सितारों ने एक ही फिल्म के लिए बदले कई लुक

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 27, 2023
    08:00 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों शाहरुख खान फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह इस साल रिलीज होने वाली 'पठान' के बाद उनकी दूसरी बड़ी फिल्म है। सोशल मीडिया पर फिल्म ट्रेंड कर रही है।

    पिछले दिनों इसका एक पोस्टर सामने आया, जिससे यह साफ हो गया कि फिल्म में शाहरुख 1 नहीं, बल्कि 5 अलग-अलग अवतारों में नजर आएंगे।

    आइए एक नजर उन सितारों पर डालते हैं, जो अपनी फिल्मों के लिए एक से ज्यादा लुक अपना चुके हैं।

    #1

    संजीव कुमार

    संजीव कुमार अपने जमाने के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार रहे हैं। उन्होंने फिल्म 'नया दिन नई रात' में 9 अलग-अलग किरदार निभाए थे। यह फिल्म 1974 में रिलीज हुई थी।

    संजीव ने हर किरदार को बड़ी सहजता से पर्दे पर उतारा था। इस फिल्म में निभाए गए संजीव के किरदारों की तारीफ आज भी होती है। इस फिल्म में काम करने के बाद हिंदी सिनेमा में उनका कद और बढ़ गया था।

    आप यूट्यूब पर यह फिल्म देख सकते हैं।

    #2

    सलमान खान

    अगर आपने सलमान खान की फिल्म 'भारत' देखी होगी तो इसमें आपको उनके अवतार बेशक याद होंगे। फिल्म के लिए उन्होंने 1 या 2 नहीं, बल्कि 5 अलग-अलग लुक अपनाए थे।

    फिल्म में 7 दशकों का वक्त दिखाया गया, इसलिए इसमें सलमान के 5 अलग लुक दिखाए गए। हर लुक में उनके किरदार के अंदर आ रहे बदलावों को दिखाया गया।

    इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ नजर आई थीं।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #3

    ऋतिक रोशन

    ऋतिक रोशन ने 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'धूम 2' के लिए कई अलग-अलग लुक अपनाए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और ऐशवर्या राय नजर आई थीं।

    फिल्म में ऋतिक एक चोर के किरदार में थे। चोरी करने के लिए उन्होंने अपने कई भेस बदले थे। महिला से लेकर बुजुर्ग तक के लुक में ऋतिक ने दर्शकों से जमकर वाहवाही लूटी थी।

    यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #4

    रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर भी 2018 में आई फिल्म 'संजू' में एक से ज्यादा लुक अपना चुके हैं। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन पर बनी थी और इसमें रणबीर ने संजय की जवानी के दिनों से लेकर बुढ़ापे तक के अलग-अलग किरदार निभाए थे।

    फिल्म में अपने अभिनय के लिए रणबीर ने सिर्फ तारीफ लूटी, बल्कि कई पुरस्कार भी अपने नाम किए।

    राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

    #5

    विवेक ओबेरॉय

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक में उनका रोल निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने इस फिल्म के लिए 9 लुक अपनाए थे। मोदी की जवानी से लेकर उनके उम्रदराज लुक को फिल्म में दिखाया गया था।

    उनकी जिंदगी के अलग-अलग पड़ाव दिखाने के लिए विवेक अलग-अलग अवतार में नजर आए थे।

    यह फिल्म ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी थी।

    अगर आपने अभी तक यह नहीं देखी है तो आप MX प्लेयर पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

    #6

    जॉन अब्राहम

    जॉन अब्राहम 2019 में फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' लेकर आए थे। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली, लेकिन जॉन के अवातार और अंदाज की फिल्म में दर्शकों ने खूब तारीफ की।

    इस फिल्म में वह जासूस बने थे और कई किरदारों में नजर आए थे। वह 7 से ज्यादा अलग-अलग लुक में दिखे थे। इसमें मौनी रॉय और जैकी श्रॉफ ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जवान फिल्म
    शाहरुख खान
    सलमान खान
    रणबीर कपूर

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    जवान फिल्म

    'जवान': फिल्म के टीजर में होश उड़ाएगा शाहरुख खान का अवतार, और क्या कुछ होगा खास? शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'जवान' ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड, 36 करोड़ में बिके म्यूजिक राइट्स  शाहरुख खान
    रणबीर की 'एनिमल', शाहरुख की 'जवान', VFX के काम के लिए टली इन फिल्मों की रिलीज एनिमल फिल्म
    'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर  शाहरुख खान

    शाहरुख खान

    फिल्म 'जवान' का नया पोस्टर जारी, शाहरुख खान का दिखा धांसू अवतार  जवान फिल्म
    #AskSRK: 'जवान' में अरिजीत का गाना, घुटनों का हाल; शाहरुख खान ने दी ये जानकारियां जवान फिल्म
    'पठान': रूस और CIS देशों के सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान फिल्म
    रोहित शेट्टी ने की शाहरुख खान की 'जवान' के टीजर की तारीफ, कहा- सुपरहिट है फिल्म  रोहित शेट्टी

    सलमान खान

    'बिग बॉस OTT 2' से पहले ही दिन महज 12 घंटे में बेघर हुए पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस
    मनोज बाजपेयी ने खुद को बताया सस्ता मजदूर, बोले- मुझे नहीं मिली शाहरुख-सलमान जैसी फीस मनोज बाजपेयी
    सलमान के लिए लगी निर्देशकों की लाइन, केवल इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म के लिए दी रजामंदी बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने OTT पर दी दस्तक, इस प्लेटफॉर्म पर देखिए  किसी का भाई किसी की जान फिल्म

    रणबीर कपूर

    बॉक्स ऑफिस: 'तू झूठी मैं मक्कार' के आगे नहीं चला किसी फिल्म का जादू, जानिए कमाई श्रद्धा कपूर
    'तू झूठी...' ने कमाए 200 करोड़, रणबीर कपूर की इन फिल्मों ने भी किया यह कमाल बॉलीवुड समाचार
    अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का सीक्वल कब आएगा? निर्देशक ने किया खुलासा  अयान मुखर्जी
    'तू झूठी...' जल्द पार करेगी 'साहो' के हिंदी संस्करण का कारोबार, जानिए अब तक की कमाई श्रद्धा कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025