Loading...
बॉलीवुड से साउथ का सफर, बड़े पर्दे पर नई पारी खेलने जा रहे ये सितारे
बॉलीवुड के ये बड़े सितारे अब साउथ में दिखाएंगे जलवा

बॉलीवुड से साउथ का सफर, बड़े पर्दे पर नई पारी खेलने जा रहे ये सितारे

Jul 25, 2026
09:11 am

क्या है खबर?

हिंदी सिनेमा के कई लोकप्रिय अभिनेता अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों का भव्य कैनवास, बड़े बजट के प्रोजेक्ट्स और दमदार कहानियां बॉलीवुड कलाकारों को नए व चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का शानदार मौका दे रही हैं। दर्शक भी अपने पसंदीदा हिंदी सिनेमा के सितारों को साउथ की बड़ी फिल्मों में अलग अंदाज में देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

#1 & #2

अक्षय खन्ना और राघव जुयाल

अक्षय खन्ना 'धुरंधर' से सबका दिल जीतने के बाद अब प्रशांत वर्मा की 'महाकाली' से तेलुगू फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। वो इसमें असुर गुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाएंगे। इसका निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं।

राघव जुयाल भी साउथ में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। वो तेलुगू फिल्म 'द पैराडाइज' में नजर आएंगे। इसमें राघव एक खूंखार और बेरहम विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म 21 अगस्त, 2026 में रिलीज होगी।

#3 & #4

अक्षय ओबेरॉय और गुलशन देवैया

कन्नड़ एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' से अक्षय ओबेरॉय साउथ फिल्मों में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में यश और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं।

गुलशन देवैया पहले ही कन्नड़ फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' में काम कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने सामंथा रुथ प्रभु के साथ तेलुगू फिल्म 'मां इंटी बंगारम' से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया है, वहीं वो तमिल सीरीज 'लिगेसी' में भी नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

आदर्श गौरव

आदर्श गौरव एक तेलुगू साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म का शुरुआती नाम 'हैप्पी बर्थडे उमा' रखा गया है, वहीं इस फिल्म की रिलीज तारीख का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENT