NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत सिंह राजपूत की ये पांच बेहतरीन फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए
    अगली खबर
    सुशांत सिंह राजपूत की ये पांच बेहतरीन फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए

    सुशांत सिंह राजपूत की ये पांच बेहतरीन फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए

    लेखन अंजली
    Jun 14, 2020
    04:20 pm

    क्या है खबर?

    साल 2020 बॉलीवुड के लिए भी काफी हैरत भरा रहा है। आज ही बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।

    उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वैसे सुशांत सिंह ने कई फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्हें कोई भुला नहीं सकता।

    चलिए सुशांत की पांच बेहतरीन फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    काय पो छे!

    इस लिस्ट में पहला नाम आता है सुशांत की फिल्म 'काय पो छे!' का, जो साल 2013 में रिलीज हुई थी।

    सुशांत की यह फिल्म तीन युवाओं के जीवन पर आधारित थी। इसमें उनका किरदार एक ऐसे लड़के का था जिसका खेलों में रुझान होता है। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी।

    वहीं उन्हें फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू के लिए नामित भी किया गया था।

    #2

    छिछोरे

    सुशांत सिंह की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'छिछोरे' पांच दोस्तों की कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म में सुशांत के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आई।

    इस फिल्म में अन्नी के रूप में सुशांत अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अपने बेटे को एक सबक सिखाने के लिए पूरी फिल्म की कहानी रचते हैं।

    कहानी के आधार पर समीक्षकों की सराहना से परिपूर्ण इस फिल्म में सुशांत ने शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया।

    #3

    डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी

    लगातार सुपरहिट फिल्में देने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने कुछ अलग करने की कोशिश की और साल 2015 में वो दिबाकर बैनर्जी की फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में नजर आए।

    इस फिल्म में सुशांत ने साधारण से दिखने वाले, लेकिन जबरदस्त दिमाग रखने वाले ब्योमकेश बख्शी का किरदार निभाया जिसे जासूसी का जुनून होता है।

    हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं कर सकी, लेकिन अपने अभिनय से सुशांत ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

    #4

    राबता

    2017 में रिलीज हुई फिल्म राबता को दिनेश विजान द्वारा निर्देशित किया गया था। यह एक रोमंटिक फिल्म थी जिसमें सुशांत के साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आई हैं।

    राब्ता दो ऐसे प्रेमियों की कहानी थी जो पिछले जन्म में भी प्रेमी थे, लेकिन हालात दोनों को एक-दूसरे से अलग कर देते हैं। लेकिन पिछले जन्म की अधूरी प्रेम कहानी नए जन्म में पूरी होती है या नहीं, यही है सुशांत के बेहतरीन अभिनय वाली फिल्म 'राब्ता'।

    #5

    एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

    सुशांत के लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण किरदार रहा फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को निभाना।

    यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक थी जो सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी।

    इस फिल्म के लिए सुशांत का अभिन्य इतना दमदार था कि इसके लिए उनको सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025,फाइनल: क्रुणाल पांड्या ने PBKS के खिलाफ की घातक गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL 2025 में इन गेंदबाजों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: इन विदेशी खिलाड़ियों ने किया कमाल का प्रदर्शन IPL 2025
    IPL 2025, फाइनल: RCB के पहला खिताब जीतने पर झूमे प्रशंसक, देखिए किस तरह मनाया जश्न इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    55 करोड़ रुपये में बिके 'थलाइवी' के राइट्स, कंगना ने दिया OTT रिलीज पर जवाब नेटफ्लिक्स
    करण जौहर लाएंगे कटरीना कैफ और विक्की कौशल को पहली बार पर्दे पर साथ? करण जौहर
    अब पत्रकार बनने जा रहे हैं शाहरुख खान, आर माधवन की इस फिल्म में आएंगे नजर! शाहरुख खान
    रोनित रॉय के सिर पर है 100 परिवारों की जिम्मेदारी, बेचना पड़ रहा है सामान टीवी शो

    सुशांत सिंह राजपूत

    #BirthdaySpecial: वो पांच किरदार जिन्होंने बैक ग्राउंड डांसर सुशांत को बनाया सुपरस्टार बॉलीवुड समाचार
    सारा या कृति को नहीं, बल्कि इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं सुशांत! बॉलीवुड समाचार
    पांच फेमस सेलीब्रिटीज जिन्होंने कपिल के शो में आने से कर दिया था मना क्रिकेट समाचार
    कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रबर्ती के साथ ऑउटिंग पर निकले सुशांत सिंह राजपूत, तस्वीरें वायरल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025