NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इरफान खान की ये बेहतरीन फिल्में हमेशा उन्हें हमारे दिलों में रखेंगी जिंदा
    इरफान खान की ये बेहतरीन फिल्में हमेशा उन्हें हमारे दिलों में रखेंगी जिंदा
    मनोरंजन

    इरफान खान की ये बेहतरीन फिल्में हमेशा उन्हें हमारे दिलों में रखेंगी जिंदा

    लेखन भावना साहनी
    April 29, 2020 | 01:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इरफान खान की ये बेहतरीन फिल्में हमेशा उन्हें हमारे दिलों में रखेंगी जिंदा

    अभिनेता इरफान खान ने बुधवार को हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। इरफान बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं। जो जब भी पर्दे पर आते हैं दर्शक उन्हें देख तालियां और सीटियां बजाने से खुद को रोक ही नहीं पाते। इरफान ने कई फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्हें कोई भुला नहीं सकता। चलिए आज इरफान की पांच बेहतरीन फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    पान सिंह तोमर

    वर्ष 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'पान सिंह तोमर' में इरफान ने एक बार फिर से साबित कर दिया था कि वह किसी भी तरह की भूमिका बखूबी पर्दे पर निभा सकते हैं। फिल्मकार तिग्मांशू धूलिया के निर्देशन में इस बायोपिक फिल्म में इरफान को इंडियन नेशनल गेम्स में 7 बार गोल्ड मैडल जीत चुके एथलीट, पान सिंह तोमर का किरदार निभाते हुए देखा गया था। हालांकि, अपनी मां की हत्या के बाद वह डकैत बन जाता है।

    द लंचबॉक्स

    2013 में रिलीज हुई फिल्म 'द लंचबॉक्स' में दिखाई गई साजन और इला की खूबसूरत लव स्टोरी शायद ही कोई भुला सकता है। फिल्म शुरुआत से अंत तक बांधे रखने में कामयाब हुई। खासतौर पर इसका क्लाइमेक्स इतना शानदार था कि आप एक पल के लिए भी अपनी पलकें नहीं झलकाना चाहेंगे। फिल्म में इरफान के साथ निर्मिता कौर को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा गया था। फिल्म को 2014 में बाफ्टा अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।

    लाइफ ऑफ पाई

    2012 में रिलीज हुई इस फिल्म को एंग ली द्वारा निर्देशित किया गया था। यह एक अमेरिकन सर्वाइवल ड्राम फिल्म थी। यह फिल्म यान मार्टेल की नॉवेल पर आधारित थी। इस फिल्म में इरफान ने अडल्ट पाई की भूमिका निभाई थी। जो एक शिपरेक से बच गया था। इसके बाद वह पूरी दुनिया को अपनी यह एडवेंचर्स कहानी बताने के लिए निकल पड़ता है। इरफान की यह फिल्म भी अकाडमी और बाफ्टा अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुई थी।

    मकबूल

    वर्ष 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'मकबूल' शेक्सपीयर के लोकप्रिय नाटक 'मैकबेथ' का अडैप्टेशन थी। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इरफान को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा गया था। फिल्म में उनके अलावा पंकज कपूर, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू और पीयूष मिश्रा जैसे सितारों को भी मुख्य किरदारों में देखा गया था। इरफान की इस फिल्म को आज भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जाता है।

    हासिल

    तिग्मांशू धूलिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म को उस समय दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया। हालांकि जब यह फिल्म टीवी पर आई तो लोगों ने इसे बार-बार देखा। यह पहला मौका था जब इरफान ने सभी फिल्मकारों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्हें रणविजय सिंह का किरदार निभाते देखा गया था। फिल्म में उन्हें नेगेटिव किरदार अदा करने के लिए बेस्ट ऐक्टर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    इरफान खान

    बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का 53 साल की उम्र में निधन मनोरंजन
    'बिग बॉस' के विनर आशुतोष ने लॉकडाउन में ही रचाई शादी, इस तरह लिए सात फेरे टीवी शो
    स्पेन के मैनुअल कैंपॉस के साथ रिलेशनशिप में हैं ईशा गुप्ता, इंस्टाग्राम पर किया ऑफिसियल मनोरंजन
    क्या अमिताभ-आयुष्मान की 'गुलाबो सिताबो' भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक? डायरेक्टर ने दिया संकेत मनोरंजन

    मनोरंजन

    अचानक बिगड़ी इरफान खान की तबीयत, ICU में हुए भर्ती बॉलीवुड समाचार
    अपनी बायोपिक में रणबीर कपूर संग इन अभिनेत्रियों को देखने चाहते हैं अनूप जलोटा बॉलीवुड समाचार
    कोरोना के बाद भी कनिका कपूर को झेलनी होंगी मुश्किलें, अब पुलिस ने थमाया कानूनी नोटिस बॉलीवुड समाचार
    राणा दग्गुबती ने की 'स्टार वॉर्स' की 'बाहुबली' से तुलना, कही ये बातें बॉलीवुड समाचार

    इरफान खान

    नहीं रहीं इरफान खान की मां, लॉकडाउन के कारण अंतिम विदाई नहीं दे पाए अभिनेता बॉलीवुड समाचार
    फिर रिलीज हुई इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम', अब लॉकडाउन में भी ले पाएंगे मजा बॉलीवुड समाचार
    सिनेमाघर बंद होने के बावजूद भी रिलीज की गई इरफान की 'अंग्रेजी मीडियम', जानिए क्यों बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस का 'अंग्रेजी मीडियम' के कारोबार पर बुरा असर, पहले दिन की इतनी कमाई बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023