यौन उत्पीड़न केस में नया मोड़, माफी के बाद बॉबी चेम्मनूर ने अभिनेत्री से मांगी केस वापसी
जाने-माने बिजनेसमैन बॉबी चेम्मनूर ने पिछले साल एक मलयालम अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तारी के बाद अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में यह बात मानी कि उनके कहे शब्दों से अभिनेत्री और उनके परिवार को ठेस पहुंची है।
साथ ही, उन्होंने अभिनेत्री से केस वापस लेने पर विचार करने को भी कहा है। अभिनेत्री ने इस पर कहा कि वह माफी की सराहना करती हैं, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले अपने परिवार और कानूनी टीम से बात करेंगी।
अभिनेत्री ने क्यों दर्ज की 30 शिकायतें?
बॉबी पर अनुचित टिप्पणियां करने और ऑनलाइन अश्लील सामग्री साझा करने का आरोप लगाया गया है।
जमानत मिलने के बाद, बॉबी ने शुरुआत में जेल में ही रहने का फैसला किया था। उन्होंने यह कदम उन कैदियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए उठाया था, जो खुद जमानत राशि का इंतजाम नहीं कर पा रहे थे।
बाद में उन्होंने अदालत में बिना किसी शर्त के माफी भी मांगी। अभिनेत्री ने उन पर आरोप लगाया कि वह कार्यक्रमों में उनका पीछा भी करते थे।
हाल ही में अभिनेत्री ने अपने एक पोस्ट पर अश्लील टिप्पणी करने वाले 30 लोगों के खिलाफ भी शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिससे इस पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।