LOADING...
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की बड़ी गिरफ्तारी, 49वीं बार पकड़ में आया 'बॉबी कबूतर'
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर 'बॉबी कबूतर' गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की बड़ी गिरफ्तारी, 49वीं बार पकड़ में आया 'बॉबी कबूतर'

Feb 18, 2026
03:37 pm

क्या है खबर?

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात अपराधी 'बॉबी कबूतर' को गिरफ्तार किया है। बॉबी का नाम मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश और उससे जुड़े अन्य अपराधों में सामने आया था। बॉबी कबूतर के पकड़े जाने से मूसेवाला हत्या मामले और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क के बारे में कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। बता दें कि बॉबी को अब तक 49 बार अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।

कामयाबी

पुलिस ने नाकाम की बाहर भागने की साजिश 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर महिपालपुर इलाके में घेराबंदी कर कुख्यात गैंगस्टर महफूज अली उर्फ बॉबी कबूतर (45) को गिरफ्तार कर लिया है। बॉबी कबूतर को महिपालपुर में तब पकड़ा गया, जब वो एक SUV गाड़ी में सफर कर रहा था। साथी: गिरफ्तारी के वक्त उसके साथ 1 महिला दोस्त और 2 अन्य पुरुष भी मौजूद थे। पुलिस को सटीक जानकारी मिली थी कि वह दिल्ली के बाहर भागने की फिराक में है।

खुलासा

सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले बॉबी कबूतर ने की थी इलाके की रेकी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मुख्य सदस्य बॉबी कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग का बेहद करीबी और भरोसेमंद माना जाने वाला बॉबी कई सालों से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, वो लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। जांच में ये बड़ा खुलासा हुआ है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले बॉबी कबूतर ने ही इलाके की रेकी की थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

गैंगस्टर बॉबी कबूतर गिरफ्तार

Advertisement

भूमिका

बॉबी ने की थी सिद्धू मूसेवाला हत्या में हथियारों की सप्लाई- पुलिस

बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड से पहले इलाके की पूरी टोह लेने और पल-पल की जानकारी इकट्ठा करने की जिम्मेदारी उसी की थी। पुलिस को पुख्ता शक है कि मूसेवाला की हत्या में जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया था, उनकी सप्लाई बॉबी कबूतर और उसके साथियों ने ही की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बॉबी, बिश्नोई गैंग का इतना वफादार था कि उसे बेहद गोपनीय जानकारियां दी जाती थीं।

हत्याकांड

2 भाइयों के कत्ल का गुनहगार पुलिस की गिरफ्त में

बॉबी कबूतर दिल्ली के जाफराबाद में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है। पिछले दिसंबर जाफराबाद में 2 भाइयों, फजील और नदीम, की सरेआम हत्या कर दी गई थी। जब दोनों भाई स्कूटर पर जा रहे थे, तब बॉबी कबूतर और उसके साथियों ने उन पर 48 राउंड फायरिंग की। दोनों भाइयों को कुल 35 गोलियां लगी थीं। एक भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

शिकंजा

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई सदस्य गिरफ्तार

बता दें कि 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस दुस्साहसिक वारदात ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर के पीछे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गोल्डी बराड़ का हाथ सामने आया था। पंजाब पुलिस इस मामले में अब तक कई शार्पशूटरों और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी

गैंगस्टर बॉबी कबूतर की लगातार 49वीं गिरफ्तारी

महफूज अली उर्फ बॉबी कबूतर ने हत्या, लूट और गैंगस्टर सिंडिकेट के दर्जनों मामलों में संलिप्त रहकर अपराध की दुनिया में अपना 'अर्धशतक' (50वीं गिरफ्तारी) पूरा करने की दहलीज पर कदम रख लिया है। बॉबी अब तक रिकॉर्ड 49 बार गिरफ्तार हो चुका है।

Advertisement