बॉबी देओल ने क्यों किया था मनीषा कोइराला के साथ अंतरंग दृश्य करने से इनकार? सालों बाद खुद किया खुलासा
बॉबी देओल ने हाल ही में 'आप की अदालत' में अपनी 1997 में आई फिल्म 'गुप्त' के सेट से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि मनीषा कोइराला के साथ एक अंतरंग दृश्य के दौरान उन्हें थोड़ी परेशानी हुई थी।
दरअसल, मनीषा उस वक्त चना जोर गरम खा रही थीं और उनकी सांसों से प्याज की तेज गंध आ रही थी।
बॉबी को यह गंध इतनी नापसंद आई कि वे खुद को सहज नहीं रख पाए और इसी वजह से उन्होंने उस सीन को करने से इनकार कर दिया।
बॉबी इन फिल्मों में आने वाले हैं नजर
बॉबी ने मनीषा को चिढ़ाने के लिए एक और को-एक्टर को सीन से पहले प्याज खाने के लिए कहा, लेकिन मनीषा पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
अगर आप सोच रहे हैं कि बॉबी आजकल क्या कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' उनकी अगली रिलीज है, जो 5 जून को सिनेमाघरों में आएगी।
इसके अलावा, वे यश राज फिल्म्स की आने वाली स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिका में हैं और यह 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है।