आलिया भट्ट संग 'झगड़े' की खबर पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बात
बॉबी देओल ने 'अल्फा' की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट के साथ किसी भी मनमुटाव या ड्रामे की खबरों को बेबुनियाद बताया है।
बॉबी ने बताया कि उन्हें इन अफवाहों के बारे में पहली बार उनके एक दोस्त ने बताया था। उनके मुताबिक, ये सारी खबरें मनगढ़ंत थीं और इनमें जरा भी सच्चाई नहीं थी।
उन्होंने हल्के-फुलके अंदाज में कहा, 'लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी लिख देते हैं।' उनकी इस बात से ये बिल्कुल साफ हो गया कि उनके और आलिया के बीच कोई अनबन नहीं है।
बॉबी ने की आलिया की तारीफ की, चोपड़ा के ऑफर को नकारा
बॉबी ने आलिया को एक बेहतरीन अभिनेत्री बताया और उनकी कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सेट पर किसी तरह का कोई तनाव नहीं था और न ही आदित्य चोपड़ा ने उन्हें किसी दूसरी फिल्म का प्रस्ताव दिया है।
शिव रावल के निर्देशन में बनी 'अल्फा', YRF के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म है। इसमें आलिया के साथ बॉबी और शर्वरी वाघ मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।