LOADING...
'धुरंधर 2' रिलीज से पहले निर्देशक आदित्य धर की बढ़ी मुश्किलें, BMC ने की ये कार्रवाई
'धुरंधर 2' के सेट पर उल्लंघन करने का आरोप लगा

'धुरंधर 2' रिलीज से पहले निर्देशक आदित्य धर की बढ़ी मुश्किलें, BMC ने की ये कार्रवाई

Feb 16, 2026
07:00 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले फिल्म के निर्देशक आदित्य धर मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस बी62 स्टूडियोज पर बार-बार उल्लंघन करने का आरोप लगा है। इसी सिलसिले में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के A-वार्ड कार्यालय ने 16 फरवरी को स्टूडियो और आवेदकों को फिल्मांकन की अनुमति के लिए आवेदन जमा करने से स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।

मांग

नियमों के बार-बार उल्लंघन को देखते हुए की कार्रवाई, 1 लाख जुर्माने की मांग

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, जोन-1 के उपनगर आयुक्त (DMC) को लिखे पत्र में, नगर निगम ने एक इमारत की छत पर फिल्मांकन करने और पर्याप्त अनुमति के बिना 2 जेनरेटर वैन का इस्तेमाल करने के लिए 1 लाख जुर्माने की मांग की। इसके अलावा, आवेदकों द्वारा दिए गए 25,000 रुपये भी जब्त कर लिए। अधिकारियों का कहना है कि फिल्म सेट पर पुलिस के नियमों और शर्ताें का "पूरी तरह से उल्लंघन" किया गया। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

उपयोग

पटाखों और ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग करने से उल्लंघन

अधिकारियों के मुताबिक, फिल्मांकन के दौरान इमरात पर पटाखों और ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग न करने की सख्त हिदायत थी। पूर्व में कई बार शिकायतें मिलीं जिसके चलते शूटिंग आवेदन रद्द किया गया था, लेकिन 14 फरवरी को आवेदकों ने रात 12:30 बजे से सुबह 4:00 बजे के बीच शूटिंग की अनुमति मांगी और आश्वासन भी दिया। BMC के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आश्वासन के बावजूद, मुंबई पुलिस को टॉर्च जैसी ज्वलनशील सामग्री के उपयोग करने की शिकायतें मिली।

Advertisement

जब्त

पुलिस ने शूटिंग के दौरान जलाई गई सामग्री को जब्त किया

उधर शिकायत मिलते ही पुलिस पहुंची और शूटिंग के दौरान जलाई गई पांचों टॉर्च को जब्त किया। यह भी सुनिश्चित किया गया कि सुबह 4 बजे तक शूटिंग में किसी भी ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल न हो। रिपोर्ट के मुताबिक, A-वार्ड पत्र में 25 हजार जमा राशि जब्त करने, जब्त टॉर्चों को पंजीकृत करने, बिना अनुमति 2 जनरेटर वैन उपयोग करने और लोगों की सुरक्षा खतरे में डालने के लिए 1 लाख जुर्माना लगाने की अंतिम मंजूरी मांगी गई थी।

Advertisement