ब्लैक लिवली पर 'सर्वाइवर-प्रोटेक्शन' कानून के गलत इस्तेमाल का आरोप, जाने
अभिनेत्री ब्लैक लिवली पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने 'इट एंड्स विद अस' फिल्म के निर्देशक जस्टिन बाल्डोनी के साथ चल रही अपनी कानूनी लड़ाई में कैलिफोर्निया के 'सर्वाइवर-प्रोटेक्शन' कानून का गलत इस्तेमाल किया है।
दरअसल, यह कानून विक्टोरिया बर्क ने उन लोगों की मदद के लिए बनाया था, जिन्हें काम की जगह पर उत्पीड़न या भेदभाव का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब यही कानून इस पूरे विवाद की जड़ बन गया है। एक तरफ ब्लैक का कहना है कि उन्होंने सेट पर उत्पीड़न की शिकायत की थी, जिसके बाद उनके साथ बदले की कार्रवाई हुई।
वहीं, दूसरी ओर विक्टोरिया का दावा है कि लाइवली अपने फायदे के लिए इस कानून को गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही हैं।
विक्टोरिया का कहना है कि ब्लैक वकील की फीस को दे रही हैं प्राथमिकता
विक्टोरिया ने 'द मेगन केली शो' पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ब्लैक की कानूनी टीम का पूरा ध्यान असल में पीड़ितों की रक्षा करने के बजाय सिर्फ वकील की फीस वसूलने पर है।
विक्टोरिया ने समझाया कि लोग अक्सर ऐसे मामलों में आगे आने से कतराते हैं, क्योंकि कानूनी लड़ाई बहुत महंगी होती है। उन्होंने ब्लैक पर आरोप लगाया कि वह इस कानून को 'PR रिडेम्पशन टूल' यानी अपनी बिगड़ी छवि सुधारने के हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही हैं।
उधर, जस्टिन बाल्डोनी की टीम का तर्क है कि लाइवली का यह कदम उनके पहले हुए समझौते को खत्म करने और जूरी ट्रायल से बचने की एक चाल है। यह मामला अभी भी अदालत में चल रहा है।