NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: विजय देवरकोंडा की हिंदी में डब की गईं ये सुपरहिट फिल्में देखीं क्या?
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: विजय देवरकोंडा की हिंदी में डब की गईं ये सुपरहिट फिल्में देखीं क्या?
    विजय देवरकोंडा की हिंदी में डब की गईं शानदार फिल्में, जानिएं कहां देखें (तस्वीर: इंस्टा/@thedeverakonda)

    जन्मदिन विशेष: विजय देवरकोंडा की हिंदी में डब की गईं ये सुपरहिट फिल्में देखीं क्या?

    लेखन नेहा शर्मा
    May 09, 2023
    07:30 am

    क्या है खबर?

    विजय देवरकोंडा साउथ के चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट और सुपरिहट फिल्में दी हैं। न सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। देवरकोंडा ने फिल्मों में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं।

    आज यानी 9 मई को वह अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी साउथ की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें हिंदी में डब किया गया है।

    #1

    'अर्जुन रेड्डी'

    इस फिल्म में देवरकोंडा का काम दर्शकों को इतना पसंद आया कि वे उन्हें अर्जुन रेड्डी कहकर ही बुलाने लगे।

    इसके लिए विजय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तेलुगु का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इसमें विजय ने एक गुस्सैल सर्जन का किरदार निभाया था।

    फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेत्री शालिनी पांडे के साथ बनी थी। हिंदी में 'कबीर सिंह' नाम से इसका रीमेक भी बनाया गया, जिसके हीरो शाहिद कपूर थे।

    'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी वर्जन आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #2

    'डियर कॉमरेड'

    इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म में देवरकोंडा की जोड़ीदार रश्मिका मंदाना थीं। इसमें एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगाया गया है।

    फिल्म में विजय कॉलेज बॉय की भूमिका में थे। एक लड़का है, जो कॉलेज स्टूडेंट यूनियन लीडर है। एक लड़की है, जो स्टेट लेवल क्रिकेटर है। इन दोनों के बीच प्यार होता है।

    'अर्जुन रेड्डी' की तरह ये लड़का भी गुस्से पर काबू नहीं रख पाता है।

    MX प्लेयर पर आप इसका हिंदी डब वर्जन देख सकते हैं।

    #3

    'गीता गोविंदम'

    'गीता गोविंदम' देवरकोंडा और रश्मिका की जोड़ी पहली फिल्म थी। ये फिल्म भी 'ब्लॉकबस्टर' साबित हुई थी। फिल्म में दर्शकों को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आई थी।

    फिल्म में देवरकोंडा ने एक युवा लेक्चरर की भूमिका निभाई थी, जो एक लड़की के प्यार में गिरफ्तार हो जाता है। इस फिल्म में भी देवरकोंडा के काम की काफी तारीफ हुई थी।

    आप हिंदी में यह फिल्म ZEE5 पर देख सकते हैं।

    #4

    'महानती'

    जब भी देवरकोंडा के करियर की सुपरहिट फिल्मों की बात होती है तो 'महानती' का जिक्र जरूर होता है।

    नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में देवरकोंडा ने मुख्य भूमिका नहीं निभाई, लेकिन एंथनी के रूप में अपनी छोटी-सी भूमिका से भी वह दर्शकों के जहन में गहरी छाप छोड़ गए।

    इसमें कीर्ति सुरेश, दुलकर सलमान और सामंथा रुथ प्रभु ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हिंदी में आप इस फिल्म का लुत्फ यूट्यूब पर उठा सकते हैं।

    #5

    'पेल्ली चूपुलु'

    इस तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के निर्देशक थरुण भास्कर थे। इसमें देवरकोंडा के साथ रितु वर्मा नजर आई थीं।

    फिल्म एक लड़के और लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मैच-मेकिंग के दौरान मिलते हैं। फिर कैसे उनकी ख्वाहिशें उन्हें एक साथ लाती हैं, फिल्म में यही दिखाया गया है।

    यह फिल्म दुनियाभर में 29 जुलाई, 2016 को रिलीज हुई थी। समीक्षकों ने भी इस पर जमकर प्यार लुटाया था। आप हिंदी में यह फिल्म यूट्यूब पर देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विजय देवरकोंडा
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    दीपिका कक्कड़ के लीवर में ट्यूमर, पति शोएब इब्राहिम ने कहा- जल्द होगी सर्जरी टीवी जगत की खबरें
    विक्की कौशल 10 साल में यूं बने बॉलीवुड के स्टार, इन किरदारों से मिली ऊंची उड़ान विक्की कौशल
    उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में शादी का खाना छूने पर दलित परिवार को पीटा, 11 पर FIR  उत्तर प्रदेश
    IPL 2025: टिम डेविड ने अभ्यास के दौरान लिया बारिश का आनंद, सामने आया मजेदार वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग

    विजय देवरकोंडा

    विजय देवरकोंडा के साथ काम करना चाहती हैं सारा अली खान बॉलीवुड समाचार
    विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की 'लाइगर' इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज करण जौहर
    'कुछ कुछ होता है' की रीमेक में विजय देवरकोंडा के साथ काम करना चाहती हैं सारा सारा अली खान
    इस साल बॉलीवुड में कदम रखेंगे साउथ के ये मशहूर सितारे बॉलीवुड समाचार

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    बॉक्स आफिस: नानी की 'दसरा' का संघर्ष शुरू, कमाई में दिखी गिरावट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    राजामौली की फिल्म में भगवान हनुमान से प्रेरित होगा महेश बाबू का किरदार  एसएस राजामौली
    सामंथा रुथ प्रभु की बिगड़ी सेहत, नहीं करेंगी 'शाकुंतलम' का प्रमोशन सामंथा रुथ प्रभु
    बॉक्स ऑफिस: नानी की फिल्म 'दसरा' की हालत खराब, कमाए इतने करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्म 'द केरल स्टोरी' अभिनेत्री अदा शर्मा ने फिल्मों के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई  द केरला स्टोरी फिल्म
    मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता की बॉलीवुड में एंट्री, बनेंगी 'वेलकम 3' की हीरोइन आगामी फिल्में
    'द केरल स्टोरी' रिव्यू: अदा की अदाकारी कमाल और मुद्दा गंभीर, लेकिन रह गई कुछ कमी फिल्म रिव्यू
    नेपोटिज्म पर बोले अर्जुन रामपाल- 'ओम शांति ओम' में परेशान करने वाला था शाहरुख का किरदार अर्जुन रामपाल

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: अजय देवगन के अभिनय की विविधता का प्रमाण हैं उनकी ये लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी  अजय देवगन
    जन्मदिन विशेष: कॉमेडी के बेताज बादशाह हैं कपिल शर्मा, जानिए कैसा रहा अब तक का सफर कपिल शर्मा
    जन्मदिन विशेष: रेमो डिसूजा के कोरियोग्राफ किए हुए चर्चित गाने, जिन पर झूमते हैं दर्शक रेमो डिसूजा
    जन्मदिन विशेष: विक्रांत मैसी की इन आगामी फिल्मों का दर्शकों को है इंतजार विक्रांत मैसी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025