Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऋतिक रोशन की ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए
मनोरंजन

ऋतिक रोशन की ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए

ऋतिक रोशन की ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Jan 10, 2022, 09:10 am 3 मिनट में पढ़ें
ऋतिक रोशन की ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए
ऋतिक रोशन की ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए

मशहूर अभिनेता और निर्देशक राकेश रोशन की विरासत को बढ़ाते हुए उनके बेटे ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया है। फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने के बावजूद अभिनेता ऋतिक ने अपनी मेहनत के बदौलत एक अलग मुकाम हासिल किया है। ऋतिक 10 जनवरी को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस मौके पर ऋतिक की कुछ यादगार फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिसे आपको जरूर देखनी चाहिए।

#1
'कहो ना प्यार है'

ऋतिक ने फिल्म 'कहो ना प्यार है' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। एक अभिनेता के तौर पर उन्होंने अपने करियर का शानदार आगाज किया था। 2000 में आई यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन खुद ऋतिक के पिता राकेश ने किया था। इस फिल्म के साथ अमीषा पटेल ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रेम कहानी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी।

#2
'कोई मिल गया'

'कहो ना प्यार है' की अपार सफलता के बाद बाप-बेटे की जोड़ी ने फिर 'कोई मिल गया' में काम किया। फिल्म में ऋतिक लीड रोल में थे, जबकि उनके पिता राकेश ने फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली थी। 2003 में आई इस फिल्म में प्रीति जिंटा भी नजर आई थीं। 2003 में इस फिल्म ने कई पुरस्कार अपने नाम किए थे। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें फिल्म के अहम कैरेक्टर 'जादू' को पसंद किया गया था।

#3
'धूम 2'

'धूम 2' 2006 में दर्शकों के बीच आई थी। ऋतिक के लिए यह बिल्कुल अलग फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने प्रोफेशनल चोर का किरदार निभाया था। यह 2006 की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। संजय गाध्वी ने फिल्म का निर्देशन किया था, जबकि यशराज फिल्म्स के बैनर तले यह फिल्म बनी थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ ऋतिक की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म में ऋतिक का डांस और अभिनय लाजवाब था।

#4
'जोधा अकबर'

ऐतिहासिक विरासत को ध्यान में रखकर बनाई गई 'जोधा अकबर' भी ऐसी ही फिल्म है, जिसमें ऋतिक ने सभी को प्रभावित किया। यह फिल्म 2008 में आई थी। इस फिल्म में ऋतिक ने मुगल सम्राट अकबर का किरदार निभाया था। फिल्म में अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधा बाई के रोमांस को फिल्माया गया था। ऐश्वर्या ने जितनी खूबसूरती से जोधा का किरदार निभाया; ऋतिक ने भी अकबर के किरदार के साथ न्याय किया। आशुतोष गोवारिकर ने इसका निर्देशन किया था।

#5
'सुपर 30'

'सुपर 30' ऋतिक के करियर की पहली बायोपिक थी। ये अलग बात है कि ऋतिक ने जिस तरह गणितज्ञ आनंद कुमार को पर्दे पर उकेरा; फैंस आश्चर्यचकित थे। 2019 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था। ऋतिक के लिए एक बिहारी गणितज्ञ आनंद को पर्दे पर निभाना आसान नहीं था। आनंद के बिहारी स्टाइल में ढलने के लिए अभिनेता ने खूब मेहनत की थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
ऋतिक रोशन
जन्मदिन विशेष
लेटेस्ट फिल्में
ताज़ा खबरें
UPSC CDS II भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
UPSC CDS II भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन करियर
KKR बनाम LSG: टॉस जीतकर लखनऊ की पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
KKR बनाम LSG: टॉस जीतकर लखनऊ की पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन खेलकूद
पेरारिवलन की 31 साल बाद रिहाई: राजीव गांधी हत्याकांड मामले में कब-क्या हुआ?
पेरारिवलन की 31 साल बाद रिहाई: राजीव गांधी हत्याकांड मामले में कब-क्या हुआ? देश
UPSC NDA-NA Exam: NDA और NA 2 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
UPSC NDA-NA Exam: NDA और NA 2 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन करियर
बच्चों को गर्मी से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
बच्चों को गर्मी से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
बॉलीवुड समाचार
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर'
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' मनोरंजन
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका?
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका? मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं?
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं? मनोरंजन
क्या अक्षय कुमार की 'मिशन सिंड्रेला' OTT सीरीज में होगी तब्दील?
क्या अक्षय कुमार की 'मिशन सिंड्रेला' OTT सीरीज में होगी तब्दील? मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में मनोरंजन
और खबरें
ऋतिक रोशन
पूजा बेदी ने लगाई ऋतिक-सबा और सुजैन-अर्सलान के रिश्ते पर मुहर
पूजा बेदी ने लगाई ऋतिक-सबा और सुजैन-अर्सलान के रिश्ते पर मुहर मनोरंजन
'कृष 4' के लिए तैयार ऋतिक और राकेश रोशन, जानिए कब शुरू होगा फिल्म पर काम
'कृष 4' के लिए तैयार ऋतिक और राकेश रोशन, जानिए कब शुरू होगा फिल्म पर काम मनोरंजन
ऋतिक और दीपिका की फिल्म 'फाइटर' को मिली नई रिलीज डेट
ऋतिक और दीपिका की फिल्म 'फाइटर' को मिली नई रिलीज डेट मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेरुहा' में बनने वाली थी ऋतिक-प्रियंका की जोड़ी
क्या आप जानते हैं? 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेरुहा' में बनने वाली थी ऋतिक-प्रियंका की जोड़ी मनोरंजन
'पठान' के चलते इन फिल्मों की बदल सकती है रिलीज डेट
'पठान' के चलते इन फिल्मों की बदल सकती है रिलीज डेट मनोरंजन
और खबरें
जन्मदिन विशेष
इन फिल्मों ने अभिनेता विक्की कौशल को बनाया स्टार
इन फिल्मों ने अभिनेता विक्की कौशल को बनाया स्टार मनोरंजन
इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल
इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? ये पांच फिल्में ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा
क्या आप जानते हैं? ये पांच फिल्में ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा मनोरंजन
IPL: रोहित शर्मा के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे
IPL: रोहित शर्मा के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे खेलकूद
क्या आप जानते हैं? कभी दो वक्त की रोटी की मोहताज थीं सामंथा रुथ प्रभु
क्या आप जानते हैं? कभी दो वक्त की रोटी की मोहताज थीं सामंथा रुथ प्रभु मनोरंजन
और खबरें
लेटेस्ट फिल्में
इन भारतीय फिल्मों को कान्स फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया
इन भारतीय फिल्मों को कान्स फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया मनोरंजन
मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल
मदर्स डे स्पेशल: ये फिल्में समझाती हैं जीवन में मां का मोल मनोरंजन
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग मनोरंजन
विजय और पूजा हेगड़े की 'बीस्ट' 11 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी
विजय और पूजा हेगड़े की 'बीस्ट' 11 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी मनोरंजन
18 साल बाद इस साल गर्मियों में आएगी अजय देवगन की फिल्म 'नाम'
18 साल बाद इस साल गर्मियों में आएगी अजय देवगन की फिल्म 'नाम' मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022