NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: मीका सिंह को इन गानों से मिली पहचान, जो बने हर पार्टी की शान
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: मीका सिंह को इन गानों से मिली पहचान, जो बने हर पार्टी की शान
    मीका सिंह के सुपरहिट गाने (फोटो: इंस्टाग्राम/@mikasingh)

    जन्मदिन विशेष: मीका सिंह को इन गानों से मिली पहचान, जो बने हर पार्टी की शान

    लेखन मेघा
    Jun 10, 2023
    07:30 am

    क्या है खबर?

    मशहूर सिंगर मीका सिंह आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। 10 जून, 1977 को जन्मे मीका अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

    उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने दिए हैं, जो हर पार्टी की शान बन जाते हैं।

    भजन गायक के रूप में शुरुआत करने वाले मीके ने हिंदी ही नहीं मराठी, बंगाली, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं।

    आइए उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने वाले कुछ शानदार गानों पर नजर डालते हैं।

    #1

    सावन में लग गई आग

    'सावन में लग गई' आग मीका का वो गाना है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।

    1998 में आए इस गाने ने मीका को अलग पहचान दिला दी थी और ऐसे में 25 साल पहले आया यह गाना उस समय खूब पसंद किया गया था।

    इस गाने को यामी गौतम की फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' के लिए और कियारा आडवाणी की फिल्म 'इंदू की जवानी' के लिए दो बार रीक्रिएट भी किया जा चुका है।

    #2

    मौजा ही मौजा

    शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' ने 2007 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

    इस फिल्म को दर्शकों से जितना प्यार मिला था, उतना ही इसके गानों को भी मिला था।

    फिल्म के गाने 'मौजा ही मौजा' को मीका ने अपनी आवाज दी थी, जिस पर लोग आज भी खुद को थिरकने से ही नहीं रोक पाते हैं।

    यह गाना आज भी हर पार्टी की जान बन जाता है।

    #3

    जुम्मे की रात

    मीका का गाना 'जुम्मे की रात' एक पार्टी नंबर है, जिसमें सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस का बेहतरीन डांस देखने को मिला था।

    2014 में आई फिल्म 'किक' के इस गाने को लोग आज भी बेहद पसंद करते हैं।

    इस गाने को मीका ने आवाज दी थी तो हिमेश रेशमिया ने संगीत दिया था।

    आज 9 साल बाद भी यह गाना मीका के बेहतरीन गानों की लिस्ट में टॉप पर शुमार हैं, जिसे खूब प्यार मिलता है।

    #4

    ढिंक चिका

    सलमान और असिन की 2011 में आए फिल्म 'रेडी' का गाना 'ढिंक चिका' लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। शायद ही कोई पार्टी हो जहां ये गाना न बजा हो।

    इस गाने में न सिर्फ म्यूजिक शानदार था बल्कि डांस भी मजेदार और बेहद आसान था, जिस वजह से भी यह लोगों को काफी पसंद आया था।

    इस गाने पर बड़े ही नहीं बच्चे भी खुद को डांस करने से नहीं रोक पाते हैं।

    #5

    आंख मारे

    रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' का गाना 'आंख मारे' काफी मशहूर हुआ था। इसमें रणवीर के साथ सारा अली खान का जबरदस्त डांस देखने को मिला है।

    इस गाने को तनिष्क, नेहा कक्कड़, मीका और कुमार शानू ने गाया है। यह 'तेरे मेरे सपने' फिल्म का गाना है, जिसका रीमेक्स बनाया गया है।

    ओरिजनल गाने को कुमार और कविता कृष्णमूर्ती ने अपनी आवाज दी थी।

    गाने के दोनों ही वर्जन को लोगों ने पसंद किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मीका सिंह
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    ज्योति मल्होत्रा के बाद उत्तर प्रदेश का व्यापारी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप उत्तर प्रदेश
    भीषण गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  गर्मी की लहर
    'तन्वी द ग्रेट' ने कान्स 2025 में लूटी वाहवाही, अनुपम खेर ने किया रिलीज तारीख का ऐलान अनुपम खेर
    हैदराबाद में बम विस्फोट की साजिश नाकाम, IS से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हैदराबाद

    मीका सिंह

    पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन ने लगाया मीका सिंह पर बैन पाकिस्तान समाचार
    क्या सलमान खान पर बॉलीवुड में लग जायेगा बैन? सिने फेडरेशन ने दी चेतावनी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान में परफॉर्मेंस को लेकर सवाल पूछे जाने पर भड़के मीका सिंह, पत्रकार से किया झगड़ा पाकिस्तान समाचार
    क्या मीका सिंह को डेट कर रही हैं चाहत खन्ना? जानिए सच्चाई बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: 'द केरल स्टोरी' की अदा शर्मा 10वीं में छोड़ना चाहती थीं पढ़ाई अदा शर्मा
    जन्मदिन विशेष: सनी लियोनी ने यूं तय किया 'बिग बॉस' से कान्स तक का सफर बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: 'पृथ्वीराज' की संयोगिता बन मानुषी ने की शुरुआत, अब इन फिल्मों में देंगी दिखाई मानुषी छिल्लर
    जन्मदिन विशेष: जरीन खान ने सलमान खान संग की बॉलीवुड में शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर जरीन खान

    बॉलीवुड समाचार

    सनी देओल के बेटे करण की शादी की तैयारियां शुरू, 3 दिन तक चलेगा समारोह सनी देओल
    'शहजादा' की टीम का बाकी है 30 लाख रुपये का भुगतान- रिपोर्ट शहजादा फिल्म
    मनोज बाजपेयी की 'जोरम' पहुंची डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, अभिनेता ने जताई खुशी मनोज बाजपेयी
    शादी के बंधन में बंधी सोनाली सहगल, जानिए कौन हैं उनके पति आशीष सजनानी सेलिब्रिटी की शादी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025