NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: 'एनिमल' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, आने वाली हैं बॉबी की ये पांच फिल्में
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: 'एनिमल' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, आने वाली हैं बॉबी की ये पांच फिल्में
    बॉबी देओल की आने वाली हैं ये पांच फिल्में

    जन्मदिन विशेष: 'एनिमल' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, आने वाली हैं बॉबी की ये पांच फिल्में

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 27, 2023
    12:58 am

    क्या है खबर?

    बॉबी देओल ने अपने कई किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है। वह आते ही पर्दे पर छा गए थे। 1995 में बॉबी ने फिल्म 'बरसात' से बतौर मुख्य अभिनेता अभिनय की दुनिया में कदम रखा और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

    बॉबी बीच में गायब हो गए थे। हालांकि, अब उनका करियर दोबारा पटरी पर लौट चुका है। आज (27 जनवरी) बॉबी अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    एक नजर उनकी आने वाली फिल्मों पर।

    #1

    हरि हरा वीरा मल्लू

    यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो मूल रूप से तेलुगु में बन रही है। फिल्म में बॉबी मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए बॉबी दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी धमाकेदार शुरुआत करने वाले हैं।

    बडे़ बजट में बन रही यह फिल्म हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म में तेलुगु स्टार पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं।

    फिल्म में नरगिस फाखरी भी हैं। यह फिल्म 30 मार्च को पर्दे पर आएगी।

    #2

    एनिमल

    'एनिमल' एक गैंगस्टर थ्रिलर क्राइम ड्रामा फिल्म है। संदीप रेड्डी वांगा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और उन्होंने ही इसकी कहानी लिखी है।

    रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी इसमें अहम भूमिका में हैं। फिल्म में अनिल और रणबीर बाप-बेटे का किरदार निभा रहे हैं।

    उनके बीच खेल करने वाला किरदार बॉबी का ही है। वह फिल्म की अहम कड़ी होंगे। फिल्म में रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी हैं। यह इस साल 11 अगस्त को रिलीज होगी।

    #3

    श्लोक-द देसी शेरलॉक

    निर्देशक कुणाल कोहली की फिल्म 'श्लोक- द देसी शेरलॉक' भी खूब सुर्खियों में हैं। यह एक एक्शन जासूसी थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें बॉबी अपने एक नए अवतार से दर्शकों को चौंकाने वाले हैं।

    इस फिल्म से अनन्या बिड़ला फिल्मों में कदम रख रही हैं। वह आदित्य बिड़ला ग्रुप के चैयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं।

    बता दें कि अनन्या एक गायक के तौर पर सक्रिय हैं। वह इलेक्ट्रो पॉप और पॉप जॉनर के गाने गाती हैं।

    #4

    अपने 2

    यह 2007 में आई बॉबी की हिट फिल्म 'अपने' का सीक्वल है। इसकी घोषणा 2020 में हो गई थी। इसमें देओल परिवार की तीन पीढ़ियां साथ दिखाई देंगी।

    धर्मेंद्र के साथ फिल्म में सनी और बॉबी तो हैं ही, साथ में सनी के बेटे करण भी इसमें अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

    'अपने' एक पूर्व मुक्केबाज बलदेव के ऊपर आधारित है, जो अपने बेटों के माध्यम से करियर में खोया हुआ अपना सम्मान वापस पाने की कोशिश करता है।

    #5

    हाउसफुल 5

    'हाउसफुल' बॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी है, जिसके पिछले चारों भाग दर्शकों की कसौटी पर खरे उतरे हैं।

    अब दर्शक पांचवें भाग की राह देख रहे हैं। इसकी कहानी फाइनल हो चुकी है। बॉबी के साथ अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन इसका हिस्सा होंगे।

    सबसे पहली 'हाउसफुल' 2010 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2012 में इसका दूसरा भाग आया, 2016 में तीसरा भाग और 2019 में चौथा भाग रिलीज हुआ था।

    जानकारी

    'आश्रम 4' में भी दिखेंगे बॉबी

    बॉबी वेब सीरीज 'आश्रम' के चौथे सीजन में भी नजर आएंगे। यही वो सीरीज है, जिसने दूसरी पारी में बॉबी के डूबते करियर को बचाया है। 2020 में इसका पहला सीजन आया था, जिसमें बॉबी ने बाबा निराला बनकर दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉबी देओल
    जन्मदिन विशेष
    हाउसफुल फिल्म
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉबी देओल

    जब विलेन बने अक्षय कुमार, इन पांच फिल्मों में निभाया है नेगेटिव रोल अक्षय कुमार
    बॉबी देओल की 'आश्रम 2' का इंतजार हुआ कम, इसी साल होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    इन मशहूर अभिनेत्रियों ने अक्षय कुमार के साथ किया था बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू अक्षय कुमार
    पब और रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं ये बॉलीवुड अभिनेता भारत की खबरें

    जन्मदिन विशेष

    सलीम खान की इन फिल्मों ने चमकाया अमिताभ बच्चन का करियर अमिताभ बच्चन
    महाराष्ट्र: शख्स ने श्मशान घाट में मनाया 54वां जन्मदिन, जानिए क्या है इसका कारण महाराष्ट्र
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों से अर्जुन रामपाल ने जीता दर्शकों का दिल अर्जुन रामपाल
    जन्मदिन विशेष: प्रतीक बब्बर फिट रहने के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान एक्सरसाइज

    हाउसफुल फिल्म

    अक्षय की 'हाउसफुल 4' में नवाजुद्दीन की एंट्री, अपने किरदार से लाएंगे फिल्म में ट्विस्ट अक्षय कुमार
    'हाउसफुल 4' में अक्षय कुमार के मेक-अप के लिए लगते थे घंटो अक्षय कुमार
    'हाउसफुल 4' का ट्रेलर रिलीज़, ट्विटर यूज़र बोले- दीवाली में पटाखें नहीं फिल्म होनी चाहिए बैन ट्विटर
    क्या अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 5' में दिखेंगी दीपिका और जैक्लिन? जानें सच्चाई दीपिका पादुकोण

    आगामी फिल्में

     'दृश्यम 2' के बाद 'रेड 2'बनाएंगे अजय देवगन, जल्द शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    'पठान' से टकराएगी 'गांधी-गोडसे एक युद्ध', निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कही ये बात पठान फिल्म
    'छतरीवाली' में रकुल प्रीत किशोरों को पढ़ाएंगी सेफ सेक्स का पाठ, जानें फिल्म की खास बातें रकुल प्रीत सिंह
    बोनी कपूर ने किया 'मिस्टर इंडिया 2' की तरफ इशारा, जल्द शुरू कर सकते हैं काम बोनी कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025