NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों से अर्जुन रामपाल ने जीता दर्शकों का दिल
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों से अर्जुन रामपाल ने जीता दर्शकों का दिल

    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों से अर्जुन रामपाल ने जीता दर्शकों का दिल
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 26, 2022, 10:39 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों से अर्जुन रामपाल ने जीता दर्शकों का दिल
    अर्जुन रामपाल की पांच शानदार फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rampal72)

    अभिनेता अर्जुन रामपाल ने मॉडलिंग के बाद एक्टिंग में अपनी धाक जमाई। उन्होंने 2001 में 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी और इसके बाद कई फिल्मों में उन्होंने लोगों का अपना मुरीद बनाया। 26 नवंबर, 1972 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में उनका जन्म हुआ। आज वह अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उन फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिसके जरिए उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है।

    रॉक ऑन

    म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'रॉक ऑन' 2008 में रिलीज हुई थी, जिसमें अर्जुन अहम भूमिका में दिखे थे। इसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। अर्जुन ने अपने किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। साथ ही इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का पुरस्कार भी दिया गया था। 2016 में रिलीज हुए इसके दूसरे भाग (रॉक ऑन 2) में भी उनका जलवा बरकरार रहा। इसका निर्देशन शुजात सौदागर ने किया था।

    ओम शांति ओम

    फराह खान के निर्देशन की फिल्म 'ओम शांति ओम' हिट रही थी। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की इस फिल्म के प्रति दर्शकों में गजब की दीवानगी देखने को मिली थी। यह फिल्म 2007 में आई थी। बड़े कलाकारों के बीच अर्जुन ने अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींचा। इसमें खलनायक की भूमिका में उन्हें खूब सराहना मिली। कुछ हद तक इस फिल्म ने उनकी रोमांटिक छवि को भी बदला था।

    राजनीति

    फिल्ममेकर प्रकाश झा की 'राजनीति' अर्जुन के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। यह एक शानदार पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे उनको प्रशंसकों को जरूर देखना चाहिए। फिल्म 2010 में रूपहले पर्दे पर आई थी। इसमें रणबीर कपूर, अजय देवगन, कैटरीना कैफ, मनोज बाजपेयी और नाना पाटेकर जैसे सितारे भी नजर आए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस करीब 145 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी।

    रा.वण

    अनुभव सिन्हा की 'रा.वन' में भी अर्जुन ने अपनी अदाकारी दिखाई है। फिल्म 2011 में सिनेमाघरों में आई थी। इसमें अर्जुन ने रा.वन की भूमिका निभाई थी। इस किरदार के लिए उन्हें बहुत वाहवाही मिली थी। उनका यह किरदार रामायण के रावण पर आधारित था, लेकिन अभिनेता के अंदाज ने उन्हें युवाओं के लिए नई पीढ़ी का खलनायक बना दिया। शाहरुख खान और करीना कपूर अभिनीत इस फिल्म के VFX को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

    हाउसफुल

    'हाउसफुल' बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इस सीरीज की अब तक चारों फिल्मों को दर्शकों का अपार प्यार मिला है। 2010 में आई 'हाउसफुल' का हिस्सा अर्जुन भी थे। इसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण के भाई की भूमिका निभाई थी। अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, चंकी पांडे, लारा दत्ता और जिया खान जैसे कलाकारों ने फिल्म की शोभा बढ़ाई थी। इसका निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर साजिद खान ने किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    कैटरीना कैफ
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    आईफोन, आईपैड में बग के कारण जानकारी चोरी होने का डर, iOS 16.3 कर लें अपडेट  ऐपल
    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा दिल्ली
    ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम: ग्रेग चैपल ने भारतीय टीम को बताया कमजोर, कहा- हराना है आसान भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया को झटका, पहले टेस्ट में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे कैमरून ग्रीन  कैमरून ग्रीन

    बॉलीवुड समाचार

    एटली की अगली फिल्म में होंगे वरुण धवन, इसी साल शुरू होगी शूटिंग वरुण धवन
    क्या कोविड-19 से प्रेरित था 'पठान' का म्यूटेटेड वायरस? श्रीधर राघवन ने कही ये बात पठान फिल्म
    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर
    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री

    शाहरुख खान

    अमेरिकी पत्रकार ने टॉम क्रूज से की शाहरुख खान की तुलना, भड़के प्रशंसक  पठान फिल्म
    मशहूर लेखक पाउलो कोएल्हो ने शाहरुख खान को बताया बेहतरीन अभिनेता, कही ये बात पठान फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 'पठान' ने दुनियाभर में पार किया 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पठान फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: YRF 'स्पाई यूनिवर्स' में नंबर एक पर 'पठान', इन फिल्मों को पछाड़ा पठान फिल्म

    कैटरीना कैफ

    विक्की कौशल बोले- मुझे नहीं लगता कि मैं एक आदर्श पति हूं विक्की कौशल
    कैटरीना कैफ की 'फोन भूत' 2 जनवरी से अमेजन प्राइम पर होगी प्रसारित अमेजन प्राइम वीडियो
    सलमान खान फिर शुरू करेंगे 'टाइगर 3' की शूटिंग, एक्शन से भरपूर होगा आखिरी शेड्यूल टाइगर 3
    टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने की आत्महत्या, सेट पर फांसी लगाकर दी जान टीवी शो

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: बस स्टैंड पर चमकी थी जैकी श्रॉफ की तकदीर, जानिए अनसुनी बातें जैकी श्रॉफ
    जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा की टॉप-5 IMDb फिल्में जिन्हें प्रशंसक बार-बार देखना चाहेंगे प्रीति जिंटा
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन फिटनेस के लिए यह वर्कआउट और डाइट प्लान करती हैं फॉलो श्रुति हासन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023