बिपाशा बसु ने दूध में मिलावट की घटना को किया उजागर, कही ये बड़ी बात
मनोरंजन
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाला वीडियो साझा किया है।
इस वीडियो में वो बता रही हैं कि उन्हें दूध के एक पैकेट के अंदर बहुत ही छोटे कीड़े दिखाई दिए।
अपनी चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने इस वीडियो में महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग किया है।
महाराष्ट्र FDA को मिले 15,268 घटिया सैंपल
बिपाशा की यह चिंता ऐसे समय सामने आई है, जब महाराष्ट्र सरकार खराब खाने पर अपनी कार्रवाई तेज कर रही है।
महाराष्ट्र FDA ने मई से अब तक 3,000 से ज्यादा जगहों पर छापे मारे हैं और 37,604 सैंपलों की जांच की है। इनमें से 15,268 सैंपल घटिया क्वालिटी के पाए गए हैं।
अधिकारी खासकर साफ-सफाई और खाने के स्टोरेज से जुड़ी गड़बड़ियों पर ध्यान दे रहे हैं, ताकि हम जो कुछ भी खाएं वो सुरक्षित और स्वच्छ हो।