'बिग बॉस 20' प्रीमियर की तारीख आई सामने, सलमान खान के इस इशारे से मची खलबली
'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ 6 सितंबर को फिर से दस्तक दे रहा है। इस बार इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा, वहीं कलर्स चैनल पर भी इसका प्रसारण होगा।
सलमान खान एक बार फिर होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं। टीजर में वे एक शानदार घोड़े पर सवार होकर आते दिख रहे हैं और रहस्यमयी अंदाज में कहते हैं, 'जो करण अर्जुन में हुआ था, वह होगा अब बिग बॉस में।'
सलमान के इस 'करण अर्जुन' वाले रेफरेंस ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। दर्शक कयास लगा रहे हैं कि इस बार शो में क्या-क्या नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
सलमान ने 'बिग बॉस' के रहस्य के बारे में किया इशारा
सलमान ने बताया, 'बिग बॉस के हर सीजन में एक नया खेल, नई जोड़ियां और अनपेक्षित ट्विस्ट आते हैं।' सलमान के इस बयान से साफ है कि इस बार 'बिग बॉस' में कोई बड़ा और गहरा राज छुपा है।
इतना ही नहीं, उन्होंने फैंस को टीजर में ही छिपे संकेतों को ढूंढने की चुनौती भी दी है। ऑनलाइन चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या इस बार पुराने प्रतियोगियों की वापसी होगी, या फिर कुछ अप्रत्याशित जोड़ियां देखने को मिलेंगी?
इन सभी सवालों के जवाब तो शो शुरू होने के बाद ही मिलेंगे।