Page Loader
'बिग बॉस OTT 2': घर से बेघर हो सकती हैं पूजा भट्ट, जानिए वजह 
घर से बेघर हो सकती हैं पूजा भट्ट (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@poojab1972)

'बिग बॉस OTT 2': घर से बेघर हो सकती हैं पूजा भट्ट, जानिए वजह 

Jul 31, 2023
12:53 pm

क्या है खबर?

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल हो रहा है। यह शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हर दिन घर में होने वाले हाईवोल्टेज ड्रामे इसे दर्शकों के लिए और दिलचस्प बनाते जा रहे हैं। जहां बीते एपिसोड में कम वोट के चलते आशिका भाटिया को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, वहीं अब खबर है कि पूजा भट्ट भी बिग बॉस के घर से बेघर होने वाली हैं।

पूजा

'बिग बॉस OTT 2' में नजर आएंगी आलिया भट्ट  

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, पूजा इस सप्ताह के अंत में 'बिग बॉस OTT 2' से बाहर हो सकती हैं। ऐसी अटकलें हैं कि आलिया भट्ट अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का प्रचार-प्रसार करने के लिए 'बिग बॉस OTT 2' में नजर आएंगी। इस दौरान वह अपनी बहन पूजा को शो से बाहर ले जा सकती हैं। हालांकि, अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।