'बिग बॉस OTT 2' से मशहूर हुईं जिया शंकर ने करण से की सगाई, फैंस से लेकर सेलेब्स ने दी बधाई
'बिग बॉस OTT 2' से मशहूर हुईं जीया शंकर ने अपने बॉयफ्रेंड करण के साथ समुद्र किनारे के एक बेहद खूबसूरत बगीचे में सगाई कर ली है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर सगाई की कुछ प्यारी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ दिख रहे थे और वे अपनी डायमंड रिंग दिखाते हुए बेहद खुश लग रही थीं।
जीया ने लिखा भावुक नोट
इन तस्वीरों के साथ जीया ने अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ते के सफर के बारे में एक बेहद इमोशनल नोट भी साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा कि करण ने उन्हें हमेशा घर जैसा महसूस कराया।
इस खुशखबरी पर फैंस और कई सेलेब्रिटीज ने खूब प्यार बरसाया। रीम शेख ने कमेंट किया, 'तुम्हें आखिरकार तुम्हारा 'रोम-कॉम' मिल ही गया।'
वहीं, पलक पुरसवानी ने जीया के खुशी ढूंढने और उस पर विश्वास रखने की सराहना की।
जीया ने तेलुगु फिल्मों से की थी करियर की शुरुआत
रियलिटी TV पर पहचान बनाने से पहले, जीया ने 2013 में तेलुगु फिल्मों के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
'बिग बॉस OTT 2' में दर्शकों का दिल जीतने से पहले, वह 'पिशाचिनी' जैसे कई पॉपुलर TV शोज में भी नजर आ चुकी थीं।