Loading...
'बिग बॉस 20': खत्म हुआ मनीष गोयल का सफर, इस वजह से हुए घर से बेघर
मनीष गोयल ने कहा बिग बॉस को अलविदा

'बिग बॉस 20': खत्म हुआ मनीष गोयल का सफर, इस वजह से हुए घर से बेघर

लेखन सयाली
Nov 22, 2026
04:43 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन में टीवी अभिनेता मनीष गोयल का सफर खत्म हो गया है। घर में 40 दिन बिताने के बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। हालांकि, उनके बेघर होने की वजह दर्शकों के कम वोट नहीं हैं। होस्ट सलमान खान ने खुद स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मनीष को घर से बाहर जाना पड़ रहा है। मनीष ने शो में बतौर 'वाइल्ड कार्ड' प्रतियोगी एंट्री ली थी।

मनीष

चोट की वजह से हुई शो से विदाई

मनीष के पैर में गहरी चोट लगने के कारण काफी दर्द था, जिससे उन्हें घर के अंदर आराम करने में भारी दिक्कत हो रही थी।

इसी बीच शो के दौरान उन्हें अस्थमा का दौरा भी पड़ा, जिससे उनकी बिगड़ती सेहत साफ नजर आई।

उनकी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने शो छोड़ने की उनकी मांग को स्वीकार कर लिया। सलमान ने भी स्पष्ट किया कि मनीष को कम वोटों की वजह से बाहर नहीं किया गया है।

ट्विटर पोस्ट

'बिग बॉस 20' से बाहर हुए टीवी अभिनेता मनीष गोयल

ADVERTISEMENT