'बिग बॉस' मलयालम 8 में बड़ा उलटफेर, वाइल्डकार्ड्स ने आते ही पलटा पूरा खेल
'बिग बॉस' मलयालम के 8वें सीजन में हाल ही में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जहां 6 प्रतियोगी घर से बेदखल कर दिया गया, वहीं उनकी जगह 4 नए वाइल्ड-कार्ड प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया है।
ये नए चेहरे निलाना एलिजाबेथ जोसेफ, विपिन दास नायर, वेदंगी चेरुक्कट्टू और सुवर्णा पालथुक्कीयल हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये नए सदस्य सिर्फ घर में आए ही नहीं, बल्कि आते ही इन्होंने पूरे घर की बागडोर संभाल ली है।
इन चारों को अब हाउस कैप्टन बनाया गया है और वे खुद काम करने के बजाय तय करेंगे कि घर के बाकी सदस्यों को कौन से काम करने हैं।
वाइल्ड-कार्ड्स के लिए तैयार हुआ एक मिशन
घर के माहौल को और भी रोमांचक बनाने के लिए, इन चारों वाइल्ड-कार्ड्स को एक सीक्रेट टास्क दिया गया है। उन्हें 2 ऐसे मेहमानों के लिए खाना पकाना है, जिनकी पहचान अभी तक घरवालों से छिपी हुई है।
इस टास्क की सबसे बड़ी शर्त यह है कि यह बात बिल्कुल गोपनीय रहनी चाहिए, घर के किसी भी अन्य सदस्य को इसके बारे में पता नहीं चलना चाहिए।
यह छिपा हुआ मिशन निश्चित रूप से गेम में एक नई रणनीति लाएगा। यदि ये नए कैप्टन्स इस काम को सफलतापूर्वक पूरा कर पाते हैं, तो इससे उन्हें बाकी सदस्यों पर शुरुआती बढ़त मिल सकती है।