'बिग बॉस 20': कप्तानी टास्क में भिड़े यंग और काजी, कोई और जीत ले गया बाजी
क्या है खबर?
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में घर का अगला कप्तान बनने के लिए प्रतिस्पर्धा शुरू हो चुकी है। हालिया एपिसोड में, ऋति तिवारी, काजी तौकीर और उदिति सिंह के बीच तीखी नाेकझोंक हुई थी, जिसका असर अब तक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। अब कप्तानी टास्क को लेकर यंग डीएसए और काजी आपस में भिड़ गए हैं। इस दौरान काजी ने अपनी शर्ट उतार दी और गुस्से में यंग को हिंसा करने की चुनौती दे डाली।
प्रोमो
कप्तानी टास्क ने फिर मचाया घर में बवाल
जियोहॉटस्टार ने 'बिग बॉस 20' का ताजा प्रोमो जारी किया है, जिसमें घरवालों को जोड़ियां बनाकर एक-दूसरे को गेंद पास करने के लिए कहा गया।
प्रोमो के अनुसार, यंग मौके से गेंद को उठा लेते हैं और काजी उनसे उसे छीनने की कोशिश करते हैं।
यंग कहते हैं कि उनके पैर में चोट लगी है। इसके बाद उनके बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। काजी अपनी टी-शर्ट उतारकर उन्हें चुनौती देते हैं कि अगर हो सके तो मार के दिखाओ।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
Task khatam hone se pehle patience khatam!
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 25, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/UfxqIj8oEf
जीत
मैरी कॉम के हाथ लगी जीत की बाजी
खबरों के मुताबिक, बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम ने कप्तानी टास्क जीता है और वह घर की नई कैप्टन बन गई हैं। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल, बिग बॉस का घर इस वक्त 2 गुटों में बंटा हुआ दिख रहा है। एक तरफ यंग, आसिफ खान, स्काउट, आम्रपाली दुबे जैसे प्रतियोगियों का ग्रुप है।
दूसरी ओर, वह प्रतियोगी हैं जो काजी और माही गिल के साथ नजर आ रहे हैं।