सलमान खान की व्यस्तता ने बिगाड़ी 'बिग बॉस 20' की योजना, लगातार तीसरे हफ्ते टली शूटिंग
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के दर्शकों को इस हफ्ते 'वीकेंड का वार' के अपडेट्स के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, शुक्रवार को होने वाली शो की शूटिंग रद्द कर दी गई है। बताया जा रहा है कि होस्ट सलमान खान अपनी फिल्मों से जुड़ी व्यस्तताओं के चलते शूटिंग के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। इसके चलते एक बार फिर शो के तय शेड्यूल पर असर पड़ा है।
वजह
सलमान की फिल्म के प्रमोशन के कारण 'वीकेंड का वार' की शूटिंग में हुई देरी
'बिग बॉस 20' से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 'वीकेंड का वार' की शूटिंग अब शनिवार सुबह के लिए टाल दी गई है।
दिलचस्प बात यह है कि यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब सलमान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' की वजह से शूटिंग शेड्यूल पर असर पड़ा है।
सलमान फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
स्टार कास्ट
सलमान की फिल्म 'मातृभूमि' में हैं ये सितारे
'वीकेंड का वार' के शेड्यूल में हुए ताजा बदलाव की वजह सलमान की प्रमोशनल कमिटमेंट्स बताई जा रही हैं।
पिछले हफ्ते भी, सलमान के फिल्म के प्रमोशन के लिए हैदराबाद जाने के बाद शूटिंग टाल दी गई थी।
वहीं सलमान की फिल्म 'मातृभूमि' की बात करें, तो इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह के साथ-साथ प्रशांत तमांग, अनूप बिक्रम शाही, अंकुर भाटिया, यशपाल शर्मा, जैसन थाम और दया शंकर पांडे भी मुख्य भूमिका में है।