Loading...
करण वाही से ब्रेकअप को लेकर उदिति सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- बहुत लड़ाई हुई
करण वाही के साथ रिश्ते पर उदिति सिंह ने तोड़ी चुप्पी

करण वाही से ब्रेकअप को लेकर उदिति सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- बहुत लड़ाई हुई

Sep 29, 2026
11:32 am

क्या है खबर?

उदिति सिंह इन दिनों 'बिग बॉस 20' से खूब चर्चा बटोर रही हैं। शो में वह अक्सर करण वाही के साथ अपने रिश्ते से जुड़ी बातें करती नजर आती हैं। हालिया एपिसोड में स्काउटऑप से बातचीत के दौरान उन्होंने एक बार फिर अपने ब्रेकअप का जिक्र किया। उदिति ने इसे अपनी जिंदगी का महत्वपूर्ण मोड़ बताया और इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। हालांकि, बातचीत के दौरान उन्होंने करण का नाम नहीं लिया।

खुलासा

उदिति और करण की इस वजह से होती थी लड़ाइयां

उदिति ने कहा, "मेरे लिए ब्रेकअप असल में एक छिपा हुआ वरदान था।"

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपने 'एक्स' के साथ एक गोल्डन रिट्रीवर कुत्ता पाला था, लेकिन समय के साथ, उस पालतू जानवर की देखभाल करना दोनों के बीच एक बड़ी समस्या बन गया था।

उन्होंने बताया, "उसे लेकर बहुत लड़ाइयां हुईं।"

उदिति ने कहा कि साफ-सफाई को लेकर उनके अलग-अलग नजरिए की वजह से भी उनके बीच अनबन होती थी।

रिश्ता

उदिति का खुलासा

उदिति ने कहा, "मेरे सफाई के तरीके अलग थे और उसके अलग, जिससे अक्सर झगड़े होते थे।"

उन्होंने यह भी इशारा किया कि उनका पुराना पार्टनर उन पर हावी होने की कोशिश करता था और कहा, "तुमसे नहीं हो पाएगा, तुम्हें नहीं आता। पार्टनर ही हतोत्साहित कर रहा है।"

उदिति ने बताया कि उनके माता-पिता उनके रिश्ते से खुश नहीं थे, जिसकी एक वजह उनकी उम्र में 10 साल का अंतर था।

ADVERTISEMENT