स्काउटओपी ने लव गिल के साथ अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, भावुक होकर बताई पूरी कहानी
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के आगामी एपिसोड के प्रोमो में स्काउटओपी सह-प्रतियोगी लव गिल के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भावुक होते नजर आएंगे। घर की लाइटें बंद होने के बाद गुल्लू से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि लव हमेशा उनका ख्याल रखती थीं। वह समय पर खाना खाने से लेकर उनके कपड़े धोने तक का ध्यान रखती थीं। स्काउट ने इस रिश्ते में लगाए गए अपने समय और भावनात्मक जुड़ाव पर भी बात की।
खुलासा
लव रखती थीं स्काउट का ध्यान
स्काउट ने बातचीत के दौरान कहा, "एक इंसान के पीछे मैंने कितना समय खराब किया है।"
उन्होंने आगे बताया कि जब वे दोस्त थे, तब लव किस तरह उनका ख्याल रखती थीं। उन्होंने कहा, "वह यह पक्का करती थीं कि मैं समय पर खाना खा रहा हूं।"
स्काउट ने आगे बताया कि एक बार उन्होंने लव से रोज अपने बालों में तेल लगाने के लिए कहा था और उन्होंने सच में ऐसा किया भी।
समय
स्काउट और लव साथ में ऐसे बिताते थे समय
स्काउट और लव साथ में कैसे समय बिताते थे, इस बारे में बताते हुए स्काउट ने कहा कि वे रोज एक ही बिस्तर पर बैठकर बातें करते थे।
उन्होंने आगे कहा, "वह बिस्तर एक 'हब' बन गया था। लव 30-30 सेकंड तक बस मुझे देखती ही रहती थी।"
खुद की तुलना खाने का लालच देकर फुसलाए जा रहे चूहे से करते हुए स्काउट ने कहा, "जैसे कोई चूहा भाग रहा हो और आप उसे खाना देकर इधर-उधर बुला रहे हो।"
बात
स्काउट ने गुस्से की वजह से काटे थे बाल
स्काउट ने इसके बाद खुद से ही सवाल किया कि आखिर उन्होंने लव को इतनी अहमियत क्यों दी थी।
स्काउट ने उस घटना को भी दोहराया जिसमें उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था।
अपनी मनःस्थिति को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मतलब मेरे अंदर गुस्सा कितना ज्यादा होगा कि मैंने अपने बाल काट दूं, जिससे गुस्सा थम जाए।" उन्होंने बात खत्म करते हुए बोला, "जिंदगी में कितना ट्रॉमा दे दिया।"
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
Tomorrow Promo: Scout OP talking about Love Gill with Gullu @HotstarReality pic.twitter.com/1gIynhGeAb
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 25, 2026