'बिग बॉस 20' में स्काउट को मिली सबसे बड़ी सजा, क्या टूटोगा शो जीतने का सपना?
क्या है खबर?
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में जुबानी जंग के साथ-साथ हिंसा भी देखी जा रही है। पिछले दिनों वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी नकुल ढुल को हाथापाई के चलते निष्कासित किया गया था। फिर गुल्लू को यंग से धक्का-मुक्की करने के लिए क्लास लगी। अब खबर है कि स्काउटओपी हाथापाई पर उतर आए हैं और इसका नजीता उन्हें पूरे सीजन में भुगतना होगा। कप्तानी टास्क में यंग के साथ फिजिकल फाइट करने के लिए उन्हें सबसे बड़ी सजा मिली।
झगड़ा
स्काउट और यंग के बीच क्या हुआ?
लाइव फीड के मुताबिक, बिग बॉस ने कप्तानी टास्क के लिए घरवालों को टीम A और टीम B में बांटा।
एक टीम से कहा गया कि उन्हें रोबोट कुर्सी पर बैठी उदिति सिंह को रुलाना होगा। तभी स्काउट ने उनकी फैमिली फोटो हल्की-सी जलाकर उनकी भावनाओं को भड़काने की कोशिश की।
इस पर यंग भड़क गए और देखते ही देखते उनकी स्काउट से बहसबाजी शुरू हो गई।
बात तब बिगड़ी जब स्काउट ने गुस्से से यंग को धक्का दिया।
सजा
यंग के साथ हाथापाई के लिए स्काउट को मिली सजा
यंग ने स्काउट से अपनी दोस्ती को खत्म करने का ऐलान किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नतीजन, बिग बॉस ने सजा के तौर पर स्काउट को पूरे सीजन के लिए नामांकित कर दिया। उनके भविष्य में कप्तान बनने का मौका छीन लिया। कोई स्पेशल पावर न दिए जाने और कभी भी निष्कासित करने का फरमान सुनाया।
एक साथ 4 सजा मिलने से स्काउट पर बेघर होने का खतरा होगा और उनका जीतने का सपना टूट सकता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
🚨 BIGG BOSS 20 CAPTAINCY TASK UPDATE 🔔
— 𝗕𝗕 𝗗𝗶𝗮𝗿𝗶𝗲𝘀 (@itv_updates) November 9, 2026
SCOUT OP vs YUNG DSA: CAPTAINCY TASK TURNS PHYSICAL!
While Scout was performing the task, YungDSA kept passing comments. Despite repeated warnings, Yung continued provoking Scout, and the argument soon turned into an exchange of abuses.… pic.twitter.com/E9K0mEqfdH