सलमान खान ने रिति तिवारी को सुनाई खरी-खोटी, मनोज तिवारी बोले- 'मुझे तो खबर ही नहीं थी'
'बिग बॉस 20' में तब हंगामा खड़ा हो गया जब प्रतियोगी रिति तिवारी ने काजी तौकीर के साथ कैप्टेंसी टास्क के दौरान गलत शब्दों का इस्तेमाल किया।
होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार में रिति को खूब लताड़ा। उन्होंने रिति के खुद को रॉक स्टार कहने के दावे पर सवाल उठाया और साफ कहा कि बहुत से लोग उसे सिर्फ इसलिए जानते हैं, क्योंकि वह मनोज तिवारी की बेटी हैं।
मनोज ने 'बिग बॉस 20' में दखल देने से किया इनकार
रिति के पिता, नेता और अभिनेता मनोज ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें अपनी बेटी के 'बिग बॉस' में जाने की जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए कोई पहुंच या जुगाड़ का इस्तेमाल नहीं किया।
शो में अपने अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 'बिग बॉस' एक खेल है, जिसका बस लुफ्त उठाना चाहिए। उन्होंने उन अफवाहों को भी सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि वह रिति की भाषा को लेकर नाराज हैं।