रोहित शेट्टी ने 'बिग बॉस 20' में आम्रपाली को लगाई फटकार, बोले- बेवकूफ लग रहे हो...
क्या है खबर?
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने सलमान खान की जगह 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड को होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने लव गिल और स्काउटओपी के रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि उनका 'भाई-बहन' वाला रिश्ता टीवी पर अच्छा नहीं लग रहा। वहीं, स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी भी शो में पहुंचीं। उन्होंने लव के साथ स्काउट की बढ़ती नजदीकियों को लेकर उनसे सवाल-जवाब किए।
फटकार
रोहित ने आम्रपाली को लगाई फटकार
स्काउट के साथ रिश्ते में होने के बावजूद काशवी बार-बार खुद को उनकी 'दोस्त' बताती रहीं, जबकि स्काउट ने कहा कि वह उनसे प्यार करते हैं और उन्हें खोना नहीं चाहते।
इसके बाद काशवी स्टेज से जाने लगीं, तभी आम्रपाली ने उनसे कहा, "हम तुम्हें भाभी बुलाने लगे हैं, काशवी, यह मत भूलना।"
आम्रपाली की यह बात रोहित को बिल्कुल पसंद नहीं और वह नाराज हो गए और उन्होंने आम्रपाली को फटकार लगा दी।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
AMRAPALI: "Hum toh bhabhi bulane lage the..."
— 𝐃𝐢𝐫. 𝐇𝐚𝐬𝐡𝐦𝐢 𝐌𝐨𝐬𝐬𝐠𝐞𝐚𝐧𝐜𝐞 🇮🇱🦅 (@HashmiSovereign) October 25, 2026
ROHIT SHETTY: "Bewakoof lag rahe ho." 💀🤣
That was BRUTAL. pic.twitter.com/p2mLfRschZ
बात
रोहित ने आम्रपाली से कही ये बात
रोहित ने चल रहे विवाद के बीच इस तरह की टिप्पणी करने के उनके फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, "बेवकूफ लग रहे हो, आम्रपाली, आप लोग, जो टेलीविजन पर चल रहा है, ये सब बोलके।"
रोहित की इस प्रतिक्रिया से आम्रपाली हैरान रह गईं। इसके बाद आम्रपाली ने कहा, "यहां जो बातें हो रही हैं, उसी हिसाब से मैंने बात की।"
इसपर रोहित ने कहा, "जो लड़की प्यार करती है, उसके साथ क्या बीत रही है, आपको पता है?"
पहचान
कौन हैं काशवी?
रोहित ने आखिरी में कहा, "कम्यूनिटी समर्थन करती है, लेकिन बाकी जो वीडियो बनाते हैं, अरे गर्लफ्रेंड बाहर है, उसके साथ क्या हो रहा है? ये सब हो रहा है। आप लोग बोल रहे हो हम भाभी बना रहे हैं, पैर दबाने के शॉट आ रहे हैं, वहां जाकर समझाओ।"
बता दें काशवी एक भारतीय गेमिंग स्ट्रीमर, कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें काशप्लेज के नाम से जाना जाता है औ