'बिग बॉस 20': ऋति तिवारी को क्यों मिला 'नेपो स्ट्रगलर' का टाइटल? जमकर हो रहीं ट्रोल
क्या है खबर?
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ऋति तिवारी खूब चर्चा बटोर रही हैं, जो मनोज तिवारी की बेटी हैं। हालिया एपिसोड में, काजी तौकीर के साथ बहसबाजी करने के लिए दर्शकों ने उन्हें "सबसे परेशान करने वाली प्रतियोगी" बताया था। अब सोशल मीडिया पर उन्हें "बाजार में नई नेपो स्ट्रगलर" कहकर ट्रोल किया जा रहा है। इसका कारण ऋति का अपनी जिंदगी से जुड़े संघर्ष काे लेकर खुलासा करना है, जो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
खुलासा
वड़ा पाव खाकर गुजारा करती हैं ऋति?
ऋति ने अपने "संघर्षों" को याद करते हुए कहा, "मुझे महीने में 20 से 25,000 रुपये का भत्ता मिलता था। क्या आपको लगता है कि कोई इतने में एक महीना गुजार सकता है? मैं कभी-कभी दिन में 10 रुपये का वड़ा पाव खाती हूं कि पेट भर जाए। 500 रुपये का डीजल भरवाती हूं। हर कोई सोचता है कि मैं बहुत अमीर घर में पली-बढ़ी हूं, लेकिन नहीं, मैं तो बस एक आम इंसान हूं। इसलिए गुजारा करना मुश्किल है"
प्रतिक्रिया
ऋति के खुलासे पर यूजर्स दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया
ऋति के दावों पर एक यूजर ने लिखा, 'क्या तुम पागल हो? 25,000 तो भारतीयों की औसत तनख्वाह है। ये बेतुका है, तुम बस अपना ही मजाक उड़ा रही हो।'
दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'उनका संघर्ष अनन्या पांडे से कहीं ज्यादा मुश्किल है।'
एक यूजर ने सवाल पूछते हुए लिखा, 'ये किस तरह की गरीबी है?'
बता दें कि ऋति, मनोज और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। दोनों का 2012 में तलाक हो गया था।