'बिग बॉस 20': बेघर हुई रीति तिवारी की वापसी? सलमान खान ने दिया संकेत
मनोरंजन
'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में रीति तिवारी की वापसी को लेकर बड़ा सस्पेंस बना हुआ है। हाल ही में मिड-वीक एविक्शन में रीति शो से बाहर हो गई थीं। अब सलमान खान ने उनके इस एविक्शन पर सवाल उठाते हुए ‘तथास्तु-टू’ थीम का जिक्र किया। इसके बाद रीति की आवाज सुनाई देती है और सलमान कहते हैं, “आ जाओ.” इससे उनकी वापसी की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, प्रोमो में रीति के दोबारा घर में आने की पुष्टि नहीं हुई है।
'बिग बॉस 20' में रीति तिवारी की होगी वापसी?
रीति तिवारी को हफ्ते के बीच में माही विज, यंग डीएसए और उदिति सिंह ने घर से बाहर कर दिया था। ये फैसला काजी तौकीर के साथ उनके झगड़े के बाद लिया गया। अब नए प्रोमो में रीति का ‘आए हाए आए’ गाना सुनाई दिया, जिसके बाद उनकी वापसी की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, प्रोमो में उनकी वापसी की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दर्शकों की नजर अब शो के अगले ट्विस्ट पर है।