'बिग बॉस 20': 2-4 हफ्ते आगे बढ़ेगा सलमान खान का शो? लोकप्रियता बनेगी बड़ी वजह
क्या है खबर?
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' इस वक्त का सबसे चर्चित रियलिटी शो बन चुका है। खबर है कि शो को लेकर बढ़ती लोकप्रियता और दर्शकों की प्रतिक्रिया के चलते इसे 2 या 4 हफ्ते आगे बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिनाले के लिए लोगों का इंतजार बढ़ जाएगा। इस बीच, फैंस भी यह जानने के लिए उत्साहित हो गए हैं कि 'बिग बॉस 20' को एक्सटेंडेड रन मिलेगा या नहीं।
विचार
निर्माताओं की ओर से पुष्टि का इंतजार
इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो के निर्माता 'बिग बॉस 20' को 2 से 4 हफ्ते और आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें, तो शुरू में तय योजना के मुकाबले शो कुछ हफ्ते और आगे बढ़ सकता है।
यह भी कहा जा रहा है कि निर्माता शुक्रवार (20 नवंबर) काे इस बारे में फैसला लेंगे।
फिलहाल, निर्माताओं या चैनल की ओर से इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
शो
बदलते समीकरणों ने खींचा लोगों का ध्यान
'बिग बॉस 20' जब शुरू हुआ था, तो कुछ लोगों ने इसे उबाऊ और सुस्त कहना शुरू कर दिया था।
हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों में घरवालों के बीच बदलते समीकरणों, खासतौर पर स्काउटओपी और लव गिल का कनेक्शन, काजी तौकीर का मनोरंजन, लड़ाई-झगड़ा लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।
यही कारण है कि 60 दिन से भी कम समय में इसने जियोहॉटस्टार पर 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार करके इतिहास रच दिया था।