'बिग बॉस 20': लव की बात सुनकर रोईं माही, बोलीं- पति को बीच में मत लाना
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के घर में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में माही विज की निजी जिंदगी पर चर्चा होने से वह फूट-फूटकर रोने लगीं। भावुक माही ने लव गिल का सामना करते हुए उन्हें चेतावनी दी कि उनके पति को इस विवाद में न घसीटें। उन्होंने लव से शो में अपने तलाक का जिक्र न करने की गुजारिश भी की। दरअसल, विवाद की शुरुआत माही के कथित बयान से हुई थी।
खास
क्या है प्रोमो में खास?
प्रोमो मे माही को लव से यह कहते हुए देखा जा सकता है, "मेरे तलाक के बारे में बात मत करो।"
अपना बचाव करते हुए, लव बाकी प्रतियोगियों के सामने कहती हैं, "जैसे इन्होंने मेरे लिए एक शब्द इस्तेमाल किया- 'होमब्रेकर (घर तोड़ने वाली)'"
जब माही रोते हुए कमरे से बाहर जाने लगती हैं, तो वह अपनी चेतावनी दोहराते हुए कहती हैं, "मेरे पति को कभी भी बीच में मत लाना, वरना यहीं काट कर रख दूंगी।"
सवाल
माही से सभी प्रतियोगियों ने किए सवाल
प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि 'बिग बॉस 20' के अन्य प्रतियोगी माही से 'घर तोड़ने वाली' शब्द के इस्तेमाल को लेकर सवाल-जवाब करते हैं।
वे पूछते हैं कि जब माही खुद किसी के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर सकती हैं, तो दूसरों से निजी टिप्पणी न करने की उम्मीद कैसे रखती हैं?
हालांकि, यह पूरा मामला किसी टास्क का हिस्सा लगता है, जिसमें प्रतियोगी बारी-बारी से माही को खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
Tomorrow Episode Promo: Love, Amrapali & Yung clash with Mahhi over the “Homebreaker” remark, while Love brings up Mahi divorce topic. @HotstarReality pic.twitter.com/XQuezcm6QJ
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 10, 2026
जानकारी
क्या है पूरा मामला?
बता दें माही ने यह बात काजी तौकीर और मनीष गोयल के साथ बातचीत के दौरान कही थी, जब लव वहां मौजूद नहीं थीं। लव ने इस निजी टिप्पणी को लेकर माही से सवाल किया, जिससे उनके बीच चल रहा तनाव सबके सामने आ गया।