'बिग बॉस 20' से बीच हफ्ते में निष्कासित हुईं लव गिल? वायरल पोस्ट से उठे सवाल
क्या है खबर?
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' ने अपने 11वें हफ्ते में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ घरवालों के बीच हंगामा और झगड़े अपने चरम पर है। खासतौर पर, स्काउटओपी और लव गिल को लेकर पूरा घर बातें कर रहा है। 'वीकेंड का वार' एपिसोड में भी अधिकतर घरवालों ने लव पर स्काउट का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। अब खबर है कि लव को हफ्ते के बीच में 'बिग बॉस 20' से निष्कासित कर दिया गया है।
योजना
मिड-वीक एविक्शन का शिकार हुईं लव?
डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, 'बिग बाॅस' के निर्माता इस हफ्ते मिड-वीक एविक्शन की योजना बना रहे हैं।
चूकि इस वक्त आधे से ज्यादा घरवाले लव के खिलाफ हैं और हालिया नामांकन टास्क में भी लव को ज्यादातर वोटों के साथ नामांकित किया गया था।
सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि नामांकित प्रतियोगी को बचाने के लिए एक टास्क कराया गया था, जिसमें लव को कोई वोट नहीं मिला। नतीजन, उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
🚨🚨Mid week eviction spoiler alert
— Biggboss 20 👁️ (@Muzzammilthakur) November 17, 2026
As per sources #LoveGill is evicted from #biggboss20
Housemate vote to save from eliminated contestant no one vote for love so she evicted from biggboss house.#biggboss #biggboss20 #bb20 #scout #muzammilthakur #aligarh pic.twitter.com/uXoPQ2xqrU
अटकलें
क्या सीक्रेट रूम में जाएंगी लव?
निर्माताओं की तरफ से अभी पुष्टि नहीं हुई है कि क्या वाकई लव को बीच हफ्ते में निष्कासित किया गया है, या सोशल मीडिया पोस्ट का दावा महज अफवाह है।
यह भी अटकलें लग रही हैं कि लव को सीक्रेट रूम में रखा जा सकता है।
फिलहाल, यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चल सकेगा कि लव शो में बनी रहती हैं, या घरवालों का निशाना बनकर घर से बेदखल हो जाती हैं।