Loading...
'बिग बॉस 20': स्काउटओपी से लव ने तोड़ा नाता? कैमरे के सामने कह दी यह बात
'बिग बॉस 20' में लव गिल का फूटा गुस्सा

'बिग बॉस 20': स्काउटओपी से लव ने तोड़ा नाता? कैमरे के सामने कह दी यह बात

Nov 17, 2026
02:36 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' में स्काउटओपी और लव गिल के रिश्ते को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है। हाल ही के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने स्काउट को समझाया और लव को उनकी गलतियां बताईं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव ने साफ कर दिया कि स्काउट उनके लिए कोई मायने नहीं रखते। वहीं, आम्रपाली दुबे के सवाल पूछने पर लव अपना आपा खो बैठीं और तीखी प्रतिक्रिया देती नजर आईं।

सवाल

आम्रपाली ने लव से पूछे सवाल 

'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में आम्रपाली, लव से पूछती हैं कि उनके (लव के) स्काउट के बारे में के क्या इरादे थे। वह अभिनेत्री से जानना चाहती हैं कि जब सलमान ने इस बारे में पूछा था, तो उन्होंने क्या जवाब दिया।

इस पर लव कहती हैं, "मैं यहां यह नहीं समझाऊंगी।"

वहीं स्काउट उनसे कहते हैं, "क्या मैंने कुछ कहा है? तुम मुझ पर क्यों भड़क रही हो?"

गुस्सा

लव का घर वालों पर फूटा गुस्सा

लव कहती हैं, "जब मेरा भाई था, तब था। अब मेरा कुछ नहीं लगता वो।" वह आगे घर वालों को चेतावनी देते हुए कहती हैं, "घर पर किसी ने भी किरदार पे उंगली उठाई, तो मेरे से बुरा कोई नहीं होगा। ये सब सुन लो।"

यह बात यहीं खत्म नहीं होती। आम्रपाली आगे कहती हैं, "मैं तुम्हारे जवाब पर सवाल उठाऊंगी। मुझे स्काउट के इरादे का पता था।"

इस पर पलटवार करते हुए लव कहती हैं, "मुझे भी पता था।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

बात

काशवी ने स्काउट और लव को लिया था आड़े हाथ

बता दें हाल ही में स्काउट की मंगेतर काशवी हीरानंदानी 'बिग बॉस 20' में नजर आईं, जहां उन्होंने स्काउट और लव दोनों को आड़े हाथों लिया।

हालांकि, लव के बारे में कुछ टिप्पणियां करने की वजह से उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी। बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए स्पष्ट किया कि उनका मकसद अपने पार्टनर से बात करना और उनकी गलती बताना था।

वह चाहती थीं कि स्काउट अपने किए के लिए जवाबदेह बनें।

ADVERTISEMENT