'बिग बॉस 20': सलमान-करण की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, शनाया का सालों पुराना सपना होगा पूरा
क्या है खबर?
अभिनेत्री शनाया कपूर और फिल्म निर्माता करण जौहर अपनी आगामी वेब सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का प्रचार करने के लिए रियलिअ 'बिग बॉस 20' में एक साथ नजर आएंगे। वैराइटी इंडिया के मुताबिक ये पहला मौका होगा, जब शनाया इस लोकप्रिय रियलिटी शो के विशेष सेगमेंट 'वीकेंड का वार' का हिस्सा बनेंगी। इस दौरान करण और शनाया मंच साझा करेंगे और प्रतियोगियों से बातचीत करेंगे। हालांकि, दोनों घर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे।
कनेक्शन
सलमान के शो से करण का नाता पुराना
करण शो के होस्ट सलमान खान की अनुपस्थिति में 'बिग बॉस' के कई एपिसोड्स होस्ट कर चुके हैं।
उन्होंने 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन को होस्ट किया था और 'बिग बॉस' के सीजन 16 व 17 में भी सलमान की जगह मंच संभाला था।
दिलचस्प बात है कि करण और शनाया की नई वेब सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' भी उसी OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी, जिस पर ये रियलिटी शो प्रसारित किया जा रहा है।
धमाल
'कॉफी विद करण' जैसी मस्ती अब 'बिग बॉस 20' में
'कॉफी विद करण सीजन 9' की तरह इस बार भी सलमान और करण के बीच जबरदस्त नोक-झोंक देखने को मिलेगी।
सलमान ने शनाया के पिता संजय कपूर के साथ 'औजार' (1997), 'सिर्फ तुम' (1999) और हालिया फिल्म 'सिकंदर' (2025) जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
शनाया खुद 'बिग बॉस' की बहुत बड़ी फैन हैं और काफी समय से इस रियलिटी शो के मंच पर आने का इंतजार कर रही थीं।