Loading...
'बिग बॉस 20': माही विज हुईं भावुक तो समर्थन में आए जय भानुशाली, दिया ये आश्वासन
'बिग बॉस 20' में छलका माही विज का दर्द

'बिग बॉस 20': माही विज हुईं भावुक तो समर्थन में आए जय भानुशाली, दिया ये आश्वासन

Oct 23, 2026
05:40 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में माही विज बतौर प्रतियोगी नजर आ रही हैं। हालिया एपिसाेड में अरिश्फा खान से झगड़े के बाद, माही अपने निजी संघर्ष को याद करके भावुक हो गई थीं। उन्होंने बताया था कि कैसे वह अपनी बेटी तारा की परवरिश अकेले कर रही हैं। अब माही के पति और अभिनेता जय भानुशाली उनके समर्थन में आए हैं। उन्होंने कहा कि भले उनका तलाक हो गया, लेकिन माही और तारा हमेशा उनकी जिम्मेदारी रहेंगे।

साथ

जय ने माही और बेटी का साथ देने की बात कही

माही की टीम ने उनके इस भावुक पल का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जय ने कहा, "माही, मजबूत रहो। हम दोनों जानते हैं कि मुश्किल समय में हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देंगे। पैसा कभी हमारे बीच बाधा नहीं बना और न कभी बनेगा। तुम और तारा जिंदगी भर मेरी जिम्मेदारी रहोगी। शादी का रिश्ता तुम दोनों के लिए मेरे प्यार और सम्मान को कभी नहीं बदल सकता। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।"

संघर्ष

जानिए माही ने परवरिश को लेकर क्या कहा था

माही ने बताया था कि वह एक सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी तारा को अकेले पाल रही हैं।

उन्होंने कहा था कि जय हमेशा उन्हें बाहर जाकर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। लेकिन उनकी जिंदगी अपनी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है।

अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि तलाक के दौरान जज के 4 बार कहने के बावजूद उन्होंने जय से गुजारा भत्ता नहीं लिया था, क्योंकि उनके मुताबिक वह अभिनेता के मेहनत की कमाई है।

ADVERTISEMENT